Mumbai को तोहफा, 4 अगस्त 2026 से शुरू होगी Riyadh Air की उड़ानें, Air India के साथ हुई बड़ी डील

Maharashtra: मुंबई के हवाई यात्रियों के लिए एक बड़ी खबर है। सऊदी अरब की नई नेशनल एयरलाइन Riyadh Air अब भारत में अपना कामकाज शुरू करने जा रही है। रिपोर्ट के मुताबिक, 4 अगस्त 2026 से मुंबई के लिए इसकी उड़ानें शुरू हो जाएंग

Maharashtra: मुंबई के हवाई यात्रियों के लिए एक बड़ी खबर है। सऊदी अरब की नई नेशनल एयरलाइन Riyadh Air अब भारत में अपना कामकाज शुरू करने जा रही है। रिपोर्ट के मुताबिक, 4 अगस्त 2026 से मुंबई के लिए इसकी उड़ानें शुरू हो जाएंगी, जिससे सऊदी अरब जाने वाले लोगों को एक और विकल्प मिलेगा।

Riyadh Air का मकसद रियाद को दुनिया का एक बड़ा एविएशन हब बनाना है। इसी रणनीति के तहत कंपनी सऊदी अरब को दुनिया के अहम शहरों से जोड़ रही है। इस विस्तार को सऊदी अरब के ‘Vision 2030’ प्रोग्राम का हिस्सा माना जा रहा है।

इस सफर को और आसान बनाने के लिए Riyadh Air और Air India के बीच एक समझौता (MoU) हुआ है। यह पार्टनरशिप जून 2026 की शुरुआत में साइन की गई थी। इस डील के जरिए दोनों एयरलाइंस दिल्ली, मुंबई और रियाद के बीच यात्रियों को बेहतर कनेक्टिविटी देंगी। Air India के CEO कैंपबेल विल्सन ने कहा कि भारत और सऊदी अरब दोनों ही ग्लोबल एविएशन के बड़े बाजार हैं और इस साझेदारी से यात्रियों को ज्यादा विकल्प और बेहतर अनुभव मिलेगा। वहीं Riyadh Air के CEO टोनी डगलस ने भारत को दुनिया के सबसे जरूरी एविएशन बाजारों में से एक बताया है।

Riyadh Air ने अपनी रफ्तार काफी तेज कर दी है। कंपनी पहले ही लंदन हीथ्रो, जेद्दा, दुबई और काहिरा जैसे शहरों के लिए उड़ानें शुरू कर चुकी है। आने वाले समय में यह मलागा, मैड्रिड, मैनचेस्टर, कुआलालंपुर और ढाका जैसे शहरों को भी जोड़ेगी। अपनी उड़ानों को चलाने के लिए एयरलाइन ने Boeing 787-9 Dreamliners विमान खरीदे हैं और भविष्य के लिए Airbus A321neo और A350-1000 विमानों का ऑर्डर भी दिया है।