Mumbai से Riyadh के लिए Riyadh Air ने शुरू की बुकिंग, 4 अगस्त से उड़ानें भरेंगे विमान

Maharashtra: मुंबई के यात्रियों के लिए एक अच्छी खबर है। सऊदी अरब की प्रीमियम एयरलाइन Riyadh Air ने मुंबई और रियाद के बीच अपनी डेली फ्लाइट्स की बुकिंग शुरू कर दी है। यह सेवा 4 अगस्त 2026 से शुरू होगी, जिससे अब मुंबई से सऊ

Maharashtra: मुंबई के यात्रियों के लिए एक अच्छी खबर है। सऊदी अरब की प्रीमियम एयरलाइन Riyadh Air ने मुंबई और रियाद के बीच अपनी डेली फ्लाइट्स की बुकिंग शुरू कर दी है। यह सेवा 4 अगस्त 2026 से शुरू होगी, जिससे अब मुंबई से सऊदी अरब जाना और वहां से वापस आना और भी आसान हो जाएगा।

Riyadh Air ने 6 जुलाई 2026 से टिकटों की बुकिंग खोल दी है। कंपनी के CEO Tony Douglas ने बताया कि भारत दुनिया के सबसे तेजी से बढ़ते एविएशन मार्केट में से एक है। उन्होंने कहा कि मुंबई-रियाद रूट शुरू करना उनकी ग्लोबल एयरलाइन बनने की योजना का हिस्सा है और यह सऊदी अरब के Vision 2030 में भी मदद करेगा।

इस रूट पर Boeing 787-9 Dreamliners विमानों का इस्तेमाल किया जाएगा। यात्रियों की सुविधा के लिए इसमें चार अलग-अलग क्लास होंगे, जिनमें Business Elite, Business, Premium Economy और Economy शामिल हैं। यह सेवा न केवल रियाद जाने वालों के लिए, बल्कि उन लोगों के लिए भी मददगार होगी जो मुंबई से लंदन, मैड्रिड, जेद्दा और काहिरा जैसे शहरों की यात्रा करना चाहते हैं।

रूट फ्लाइट नंबर रवानगी (Departure) पहुंचना (Arrival)
Mumbai (BOM) से Riyadh (RUH) RX0698 रात 10:05 PM रात 11:50 PM
Riyadh (RUH) से Mumbai (BOM) RX0697 दोपहर 2:05 PM रात 8:35 PM

यह सेवा मुंबई के छत्रपति शिवाजी महाराज इंटरनेशनल एयरपोर्ट और रियाद के किंग खालिद इंटरनेशनल एयरपोर्ट के बीच संचालित होगी। इस नए रूट के साथ ही Riyadh Air के नेटवर्क में अब कुल नौ डेस्टिनेशन शामिल हो गए हैं।