IPL 2027 में बड़ा उलटफेर, Rishabh Pant की Delhi Capitals में होगी वापसी, कुलदीप यादव जाएंगे Lucknow

Delhi/UP : आईपीएल 2027 से पहले क्रिकेट जगत में एक बड़ी हलचल मची है। स्टार विकेटकीपर बल्लेबाज Rishabh Pant अपनी पुरानी टीम Delhi Capitals में वापस लौट सकते हैं। इस डील के तहत एक ‘प्लेयर स्वैप’ होगा, जिसमें दिल

Delhi/UP : आईपीएल 2027 से पहले क्रिकेट जगत में एक बड़ी हलचल मची है। स्टार विकेटकीपर बल्लेबाज Rishabh Pant अपनी पुरानी टीम Delhi Capitals में वापस लौट सकते हैं। इस डील के तहत एक ‘प्लेयर स्वैप’ होगा, जिसमें दिल्ली के स्पिनर Kuldeep Yadav लखनऊ Super Giants (LSG) का हिस्सा बनेंगे।

यह खबर ऐसे समय आई है जब पंत ने लखनऊ सुपर जाइंट्स की कप्तानी छोड़ दी थी। बताया जा रहा है कि JSW मैनेजमेंट ने इस ट्रेड के लिए बातचीत शुरू की है। दिल्ली कैपिटल्स में पंत की वापसी को एक ‘घर वापसी’ की तरह देखा जा रहा है, क्योंकि उनका इस फ्रेंचाइजी से पुराना और गहरा रिश्ता रहा है। वहीं कुलदीप यादव उत्तर प्रदेश से ताल्लुक रखते हैं, इसलिए उनके लिए लखनऊ जाना भी घर वापसी जैसा ही है।

इस सौदे को मुमकिन बनाने के लिए ऋषभ पंत को बड़ी आर्थिक कुर्बानी देनी पड़ सकती है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, पंत लखनऊ में अपनी 27 करोड़ रुपये की रिकॉर्ड सैलरी छोड़कर दिल्ली में करीब 15 करोड़ रुपये की फीस पर सहमत हुए हैं। इसका मतलब है कि उन्हें लगभग 12 करोड़ रुपये का नुकसान होगा। दूसरी तरफ, कुलदीप यादव की सैलरी 13.25 करोड़ रुपये रहने की उम्मीद है।

हालांकि, यह पूरा सौदा अभी चर्चा के दौर में है। बीसीसीआई (BCCI) और आईपीएल गवर्निंग काउंसिल से इसकी आधिकारिक मंजूरी मिलना अभी बाकी है। लखनऊ के क्रिकेट डायरेक्टर Tom Moody ने पहले ही स्पष्ट कर दिया था कि पंत ने खुद कप्तानी छोड़ने का अनुरोध किया था, जिसे टीम ने स्वीकार कर लिया है।

दिल्ली कैपिटल्स में पंत की कप्तानी को लेकर अभी कुछ साफ नहीं है, क्योंकि KL Rahul भी इस दौड़ में मजबूत दावेदार माने जा रहे हैं। इसके अलावा, सौरव गांगुली और युवराज सिंह के भी दिल्ली कैपिटल्स में कोचिंग या डायरेक्टर की भूमिका में लौटने की चर्चा है।