Mumbai में रणबीर कपूर और आलिया भट्ट का 250 करोड़ का नया बंगला ‘Krishna Raj’ तैयार, जानिए क्या है खासियत
Maharashtra: बॉलीवुड एक्टर रणबीर कपूर और आलिया भट्ट अपने नए घर ‘Krishna Raj’ में शिफ्ट हो गए हैं। मुंबई के पाली हिल, बांद्रा वेस्ट में बना यह आलीशान बंगला करीब 250 से 300 करोड़ रुपये की कीमत का बताया जा रहा ह
Maharashtra: बॉलीवुड एक्टर रणबीर कपूर और आलिया भट्ट अपने नए घर ‘Krishna Raj’ में शिफ्ट हो गए हैं। मुंबई के पाली हिल, बांद्रा वेस्ट में बना यह आलीशान बंगला करीब 250 से 300 करोड़ रुपये की कीमत का बताया जा रहा है। इस घर में रणबीर, आलिया, उनकी बेटी राहा और रणबीर की मां नीतू कपूर एक साथ रहेंगे।
इस बंगले का निर्माण कार्य 2024 के अंत तक पूरा हो गया था और परिवार दिवाली 2025 के आसपास यहां रहने आया। घर में प्रवेश के समय गृह प्रवेश की पूजा भी की गई और जनवरी 2026 में यहां ‘Krishna Raj’ नाम की नेमप्लेट लगाई गई। यह नाम रणबीर की दादी कृष्णा राज कपूर के सम्मान में रखा गया है। यह वही जगह है जहां कभी दिग्गज अभिनेता राज कपूर और कृष्णा राज कपूर रहा करते थे।
करीब 1.2 लाख स्क्वायर फीट में फैला यह बंगला छह से आठ मंजिला ऊंचा है। घर के डिजाइन में सादगी और आधुनिकता का मेल रखा गया है। अंदरूनी हिस्सों में ग्रे और ऑफ-व्हाइट रंगों का इस्तेमाल किया गया है और रोशनी के लिए बड़ी खिड़कियां लगाई गई हैं। हर मंजिल पर अलग टेरेस दिया गया है।
घर के अंदर हर सदस्य के लिए अलग जगह बनाई गई है। पहली मंजिल पर नीतू कपूर का निजी निवास है, जबकि एक मंजिल रणबीर, आलिया और राहा के लिए है। एक अन्य मंजिल रिद्धिमा कपूर और उनकी बेटी के लिए रखी गई है। इसके अलावा, दिवंगत ऋषि कपूर की याद में एक खास कमरा बनाया गया है, जहां उनकी पसंदीदा कुर्सी और किताबों की अलमारी रखी गई है।
सुविधाओं की बात करें तो इस बंगले में स्क्रिप्ट रीडिंग और मीटिंग्स के लिए एक ऑफिस, स्विमिंग पूल और मनोरंजन के लिए अलग इलाके बनाए गए हैं। घर में शिफ्ट होने के बाद आलिया और रणबीर ने मीडिया से अपील की है कि वे उनके परिवार और पड़ोसियों की प्राइवेसी का सम्मान करें।