Delhi-Dehradun Expressway पर पहली बारिश में ही दिखे गहरे गड्ढे, राकेश टिकैत ने निर्माण गुणवत्ता पर उठाए सवाल
Delhi/UP/Uttarakhand: दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेस-वे पर मानसून की पहली बारिश के बाद सड़क की हालत खराब हो गई है। सोशल मीडिया पर इस एक्सप्रेस-वे के कई हिस्सों में गहरे गड्ढों के वीडियो वायरल हो रहे हैं। इस मामले पर भारतीय कि
Delhi/UP/Uttarakhand: दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेस-वे पर मानसून की पहली बारिश के बाद सड़क की हालत खराब हो गई है। सोशल मीडिया पर इस एक्सप्रेस-वे के कई हिस्सों में गहरे गड्ढों के वीडियो वायरल हो रहे हैं। इस मामले पर भारतीय किसान यूनियन (BKU) के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत ने सरकार और निर्माण एजेंसियों पर गंभीर आरोप लगाए हैं।
राकेश टिकैत ने कहा कि एक्सप्रेस-वे पर गड्ढे होना इस बात का संकेत है कि निर्माण की गुणवत्ता के साथ समझौता किया गया है। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार की ओर से प्रोजेक्ट को जल्द से जल्द पूरा करने का दबाव रहता है। इसी दबाव में ठेकेदार और निर्माण एजेंसियां तकनीकी मानकों को नजरअंदाज कर देती हैं और क्वालिटी से ज्यादा डेडलाइन को अहमियत देती हैं।
टिकैत के मुताबिक, जल्दबाजी में कई बार सही मिट्टी की जगह रेतीली या कमजोर मिट्टी का इस्तेमाल कर लिया जाता है। जब ऐसी सड़क पर पानी पड़ता है, तो मिट्टी का कटाव शुरू हो जाता है और सड़क कमजोर होकर धंसने लगती है। उन्होंने जोर देकर कहा कि सड़क बनाते समय मिट्टी की क्वालिटी, लेयर की मोटाई, कॉम्पेक्शन और ड्रेनेज सिस्टम जैसे मानकों का सख्ती से पालन होना चाहिए था।