Maharashtra : मशहूर एक्टर Rakesh Bedi इन दिनों अपने किरदार Jameel Jamali और ‘Dhurandhar’ सीरीज की वजह से काफी चर्चा में हैं। हाल ही में फिल्ममेकर Farah Khan अपने यूट्यूब शो ‘Fun (Food) With Farah’
Maharashtra : मशहूर एक्टर Rakesh Bedi इन दिनों अपने किरदार Jameel Jamali और ‘Dhurandhar’ सीरीज की वजह से काफी चर्चा में हैं। हाल ही में फिल्ममेकर Farah Khan अपने यूट्यूब शो ‘Fun (Food) With Farah’ के लिए उनके मुंबई वाले घर पहुंचीं। इस दौरान उन्होंने घर के अंदर की कई दिलचस्प चीजें दिखाईं, जिसमें एक खास मीम वॉल और शांति देने वाला बुद्ध डेकोर शामिल है।
Rakesh Bedi के घर में क्या है खास
राकेश बेदी का घर सादगी और खूबसूरती का मेल है। उनके लिविंग एरिया में क्रीम कलर की दीवारें और लकड़ी का फर्नीचर इस्तेमाल किया गया है, जो घर को एक शांत लुक देता है। घर में बुद्ध की कलाकृतियां और मूर्तियां लगी हैं, जिन्हें मानसिक शांति और तनाव कम करने के लिए लगाया गया है। किचन में लकड़ी की अलमारियां और दुनिया के अलग-अलग देशों के मैग्नेट्स लगे एक फ्रिज है, जो उनके परिवार की यात्राओं की याद दिलाता है।
क्या है ‘Dhurandhar’ मीम वॉल का राज
घर का सबसे मजेदार हिस्सा उनका पर्सनल कमरा है, जिसकी दीवारें गुलाबी रंग की हैं। यहां एक खास बोर्ड लगा है जिसका नाम “Mera Bachcha, Brands Ka Dhurandhar” है। इस दीवार पर उनके Jameel Jamali अवतार वाले ब्रांड कोलैबोरेशन और फैन्स द्वारा बनाए गए स्केच लगे हैं। राकेश बेदी ने बताया कि ‘Dhurandhar’ की सफलता के बाद अब उन्हें विज्ञापनों के लिए ज्यादा ऑफर मिल रहे हैं और उनका डायलॉग “तू बच्चा है मेरा” लोगों को बहुत पसंद आ रहा है।