Rajgir स्टेडियम में खेले जाएंगे 7 घरेलू क्रिकेट मैच, रिंकू सिंह और कुलदीप यादव जैसे IPL स्टार्स के आने की उम्मीद

Bihar/Nalanda: नालंदा जिले के राजगीर स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स के लिए बड़ी खबर है। बिहार क्रिकेट संघ (BCA) को BCCI के 2026-27 घरेलू सत्र के लिए कुल आठ मैचों की मेजबानी मिली है, जिनमें से सात मैच राजगीर स्टेडियम में आयोजित कि

Bihar/Nalanda: नालंदा जिले के राजगीर स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स के लिए बड़ी खबर है। बिहार क्रिकेट संघ (BCA) को BCCI के 2026-27 घरेलू सत्र के लिए कुल आठ मैचों की मेजबानी मिली है, जिनमें से सात मैच राजगीर स्टेडियम में आयोजित किए जाएंगे। इन मुकाबलों के जरिए बिहार के खेल प्रेमियों को रिंकू सिंह, कुलदीप यादव, भुवनेश्वर कुमार और उमरान मलिक जैसे बड़े भारतीय और IPL स्टार खिलाड़ियों को अपने शहर में खेलते देखने का मौका मिल सकता है।

बिहार सरकार ने राजगीर के नए अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम के रखरखाव और संचालन की जिम्मेदारी बिहार क्रिकेट एसोसिएशन को सौंपने की सैद्धांतिक मंजूरी दे दी है। उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने अधिकारियों को सख्त निर्देश दिया है कि स्टेडियम का निर्माण कार्य 31 दिसंबर 2026 तक हर हाल में पूरा कर लिया जाए। स्टेडियम की पिच और मैदान को अंतरराष्ट्रीय स्तर का बनाने के लिए BCCI के चीफ क्यूरेटर आशीष भौमिक को जिम्मेदारी दी गई है, जो इसकी पूरी निगरानी करेंगे।

राजगीर स्टेडियम में होने वाले मैचों का पूरा शेड्यूल इस प्रकार है:

टूर्नामेंट तारीख मैच
रणजी ट्रॉफी 11 अक्टूबर 2026 बिहार बनाम उत्तर प्रदेश
रणजी ट्रॉफी 17 जनवरी 2027 बिहार बनाम जम्मू-कश्मीर
रणजी ट्रॉफी 24 जनवरी 2027 बिहार बनाम विदर्भ
कर्नल सी.के. नायडू ट्रॉफी 19 अक्टूबर 2026 बिहार बनाम गोवा
कर्नल सी.के. नायडू ट्रॉफी 27 अक्टूबर 2026 बिहार बनाम बड़ौदा
कर्नल सी.के. नायडू ट्रॉफी 18 जनवरी 2027 बिहार बनाम बंगाल
कूच बिहार ट्रॉफी 11 दिसंबर 2026 बिहार बनाम तमिलनाडु
कूच बिहार ट्रॉफी 26 दिसंबर 2026 बिहार बनाम सौराष्ट्र

नालंदा क्रिकेट एसोसिएशन के पदाधिकारियों और बिहार क्रिकेट संघ के सदस्यों ने इस फैसले का स्वागत किया है। संघ के पूर्व सचिव सैयद मोहम्मद जावेद इकबाल ने बताया कि राजगीर में राष्ट्रीय स्तर के मैच होने से स्थानीय युवा खिलाड़ियों को काफी प्रेरणा मिलेगी और उन्हें आगे बढ़ने का मौका मिलेगा। इस पूरे प्रोजेक्ट में बिहार क्रिकेट संघ के अध्यक्ष हर्षवर्धन और सचिव जियाउल आरफीन की महत्वपूर्ण भूमिका है।