Rajasthan के राजसमंद में रूपम गोल्ड लूटकांड का खुलासा, बिहार समेत 7 आरोपी गिरफ्तार, 30 लाख बरामद
Rajasthan/Rajsamand: राजसमंद पुलिस ने कांकरोली के रूपम गोल्ड ज्वेलर्स में हुई बड़ी लूट के मामले में बड़ी कामयाबी हासिल की है. पुलिस ने इस वारदात के मास्टरमाइंड सूरज कुमार सिंह उर्फ सन्नी सिंह और उसके 6 साथियों को गिरफ्ता
Rajasthan/Rajsamand: राजसमंद पुलिस ने कांकरोली के रूपम गोल्ड ज्वेलर्स में हुई बड़ी लूट के मामले में बड़ी कामयाबी हासिल की है. पुलिस ने इस वारदात के मास्टरमाइंड सूरज कुमार सिंह उर्फ सन्नी सिंह और उसके 6 साथियों को गिरफ्तार कर लिया है. आरोपियों की निशानदेही पर बिहार और अन्य राज्यों से करीब 30 लाख रुपये का लूटा हुआ माल बरामद किया गया है.
यह पूरी घटना 23 अगस्त 2023 की है जब लुटेरों ने फिल्मी अंदाज में ज्वेलर्स को निशाना बनाया था. उस समय लुटेरों ने दुकान से लगभग 1.5 किलोग्राम सोना, 1.5 किलोग्राम चांदी और 18 लाख रुपये नकद लूट लिए थे. वारदात के बाद आरोपी पुलिस से बचने के लिए लगातार बिहार, झारखंड, पश्चिम बंगाल और उत्तराखंड जैसे राज्यों में अपने ठिकाने बदल रहे थे, जिससे उन्हें पकड़ना काफी मुश्किल हो रहा था.
राजसमंद के जिला पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर इस केस के लिए एक विशेष अनुसंधान दल (SIT) बनाया गया था. इस टीम में कांकरोली थाना, नाथद्वारा थाना, जिला विशेष शाखा और साइबर सेल के लोग शामिल थे. पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज, तकनीकी सबूतों और मुखबिरों की मदद से आरोपियों तक पहुँच बनाई और 24 जून 2026 को सभी सात आरोपियों को दबोच लिया.
गिरफ्तार किए गए आरोपियों के नाम इस प्रकार हैं:
- सूरज कुमार सिंह उर्फ सन्नी सिंह (मास्टरमाइंड)
- कृतिक कुमार उर्फ किट्टू
- मनीष कुमार उर्फ राहुल
- सुबोध सिंह
- सौरभ कुमार तिवारी
- आशिष गुप्ता उर्फ कृष्णा
- आनंदराज उर्फ टुकटुक
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि आरोपियों से पूछताछ की जा रही है और मामले के अन्य पहलुओं की जांच जारी है ताकि लूट के बाकी सामान का भी पता लगाया जा सके.