Rajasthan में दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर बस हादसा, आग लगने से 8 की मौत, 24 घायल

Rajasthan/Dausa : दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर बुधवार तड़के एक भीषण सड़क हादसा हुआ। ऋषिकेश से इंदौर जा रही एक स्लीपर बस ट्रेलर से टकरा गई, जिसके बाद बस में भीषण आग लग गई। इस हादसे में अब तक 8 लोगों की मौत हो चुकी है और कर

Rajasthan/Dausa : दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर बुधवार तड़के एक भीषण सड़क हादसा हुआ। ऋषिकेश से इंदौर जा रही एक स्लीपर बस ट्रेलर से टकरा गई, जिसके बाद बस में भीषण आग लग गई। इस हादसे में अब तक 8 लोगों की मौत हो चुकी है और करीब 21 से 24 लोग घायल हुए हैं, जिनमें महिलाएं और बच्चे भी शामिल हैं।

यह घटना रात करीब 2:30 से 3:30 बजे के बीच दौसा जिले के कोलवा थाना इलाके के धनांवडा या तनांवडा गांव के पास हुई। बस इंदौर की Hans Travels कंपनी की थी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि कई यात्रियों को सिर में गंभीर चोटें आईं, जबकि कई लोग आग की चपेट में आने से झुलस गए। मृतकों में धर्मेंद्र नाम के व्यक्ति की पहचान हुई है, जिनकी मौत सिर में चोट लगने से हुई। पांच अन्य लोगों की जान शरीर के गंभीर रूप से जलने के कारण गई।

हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस, फायर ब्रिगेड और जिला प्रशासन की टीमें मौके पर पहुंचीं। घायलों को तुरंत दौसा जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जबकि एक गंभीर मरीज को जयपुर रेफर किया गया है। बचाव कार्य के दौरान एक्सप्रेसवे पर करीब एक घंटे के लिए ट्रैफिक रोका गया था।

दौसा एसपी पीयूष दीक्षित और जिला कलेक्टर सौम्या झा ने बताया कि शुरुआती जांच में लग रहा है कि बस की रफ्तार बहुत तेज थी और संभवतः ड्राइवर को नींद आ गई थी, जिससे बस अनियंत्रित हो गई। वहीं स्थानीय लोगों ने आरोप लगाया है कि बस के सामान वाले हिस्से में सिगरेट के पैकेट रखे थे, जिससे आग तेजी से फैली, हालांकि पुलिस ने अभी इस बात की आधिकारिक पुष्टि नहीं की है।

राजस्थान के राज्यपाल हरिभाऊ बागड़े, मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा और पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने इस घटना पर दुख जताया है। पुलिस अब CCTV फुटेज और फॉरेंसिक सबूतों की जांच कर रही है। प्रशासन ने यात्रियों के परिजनों के लिए एक हेल्पलाइन नंबर भी जारी किया है।