UP, Gujarat और Maharashtra रूट की कई ट्रेनों के मार्ग और ठहराव बदले, यात्रा से पहले चेक कर लें लिस्ट

UP : कानपुर और लखनऊ रूट पर सफर करने वाले रेल यात्रियों के लिए जरूरी खबर है। रेलवे ने कई ट्रेनों के रूट और उनके रुकने वाले स्टेशनों में बदलाव किया है। वडोदरा स्टेशन पर चल रहे यार्ड के काम की वजह से अब कई ट्रेनें वहां नहीं

UP : कानपुर और लखनऊ रूट पर सफर करने वाले रेल यात्रियों के लिए जरूरी खबर है। रेलवे ने कई ट्रेनों के रूट और उनके रुकने वाले स्टेशनों में बदलाव किया है। वडोदरा स्टेशन पर चल रहे यार्ड के काम की वजह से अब कई ट्रेनें वहां नहीं रुकेंगी, बल्कि छायापुरी स्टेशन पर रुकेंगी। यह व्यवस्था आधुनिकीकरण कार्य पूरा होने तक लागू रहेगी।

कानपुर-लखनऊ रूट पर किन ट्रेनों के मार्ग बदले

रेल प्रशासन ने पहले कुछ ट्रेनों के मार्ग बदले थे, जिन्हें अब फिर से पुराने निर्धारित रूट पर चलाने का फैसला किया है। ये 6 ट्रेनें अब कानपुर सेंट्रल से लखनऊ-बाराबंकी होकर चलेंगी। इसकी पूरी जानकारी नीचे दी गई है:

ट्रेन नंबर और नाम तारीख रूट
19053 सूरत-मुजफ्फरपुर एक्सप्रेस 12 और 19 जून, 2026 कानपुर सेंट्रल से लखनऊ-बाराबंकी
11079 LTT-गोरखपुर एक्सप्रेस 11 और 18 जून, 2026 कानपुर सेंट्रल से लखनऊ-बाराबंकी
11080 गोरखपुर-LTT एक्सप्रेस 13 और 20 जून, 2026 बाराबंकी-लखनऊ-कानपुर सेंट्रल
15066 पनवेल-गोरखपुर ट्रेन 12, 13, 15, 16, 17, 19, 20, 22 जून कानपुर सेंट्रल से लखनऊ-बाराबंकी
19201 भावनगर-अयोध्या कैंट एक्सप्रेस 15 और 22 जून, 2026 कानपुर सेंट्रल से लखनऊ-बाराबंकी
15030 पुणे जं.-गोरखपुर 13 और 20 जून, 2026 कानपुर सेंट्रल से लखनऊ-बाराबंकी

वडोदरा की जगह अब छायापुरी स्टेशन पर रुकेंगी ये ट्रेनें

वडोदरा स्टेशन पर यार्ड रीमॉडलिंग और इलेक्ट्रॉनिक इंटरलॉकिंग का काम चल रहा है। इस वजह से 22 ट्रेनों का ठहराव अब अस्थायी रूप से छायापुरी स्टेशन पर होगा। इनमें से प्रमुख 12 ट्रेनों की लिस्ट इस प्रकार है:

ट्रेन नंबर और नाम तारीख
04125 सूबेदारगंज-बांद्रा टर्मिनस 15 और 22 जून, 2026
04126 बांद्रा टर्मिनस-सूबेदारगंज 16 और 23 जून, 2026
09186 कानपुर अनवरगंज-मुंबई सेंट्रल 15 और 22 जून, 2026
09185 मुंबई सेंट्रल-कानपुर अनवरगंज 21 और 16 जून, 2026
01907 आगरा कैंट-उधना विशेष 16 और 23 जून, 2026
01908 उधना-आगरा कैंट विशेष 17 और 24 जून, 2026
02199 झांसी-बांद्रा टर्मिनस 18 जून, 2026
02200 बांद्रा टर्मिनस-झांसी 20 जून, 2026
04139 प्रयागराज-दादर विशेष 19 जून, 2026
04140 दादर-प्रयागराज विशेष 21 जून, 2026
04119 सूबेदारगंज-वलसाड विशेष 20 जून, 2026
04120 वलसाड-सूबेदारगंज विशेष 21 जून, 2026

यात्रियों के लिए जरूरी निर्देश

पूर्वोत्तर रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी सुमित कुमार और शशिकांत त्रिपाठी ने बताया कि यह बदलाव तकनीकी काम की वजह से किए गए हैं। इसके अलावा एकता नगर-बनारस एक्सप्रेस (20903/20904) भी डभोई और मियागाम करजन जैसे वैकल्पिक मार्गों से चलेगी। रेलवे ने यात्रियों से अपील की है कि वे अपनी ट्रेन का सही समय और रूट जानने के लिए www.enquiry.indianrail.gov.in या रेलवन ऐप का इस्तेमाल करें।

Frequently Asked Questions (FAQs)

वडोदरा स्टेशन की जगह ट्रेनें कहां रुकेंगी?

यार्ड रीमॉडलिंग और इलेक्ट्रॉनिक इंटरलॉकिंग कार्य के कारण कई ट्रेनें अब वडोदरा स्टेशन के बजाय छायापुरी स्टेशन पर रुकेंगी।

कानपुर-लखनऊ रूट पर कौन सी ट्रेनें प्रभावित होंगी?

सूरत-मुजफ्फरपुर, LTT-गोरखपुर, पनवेल-गोरखपुर और पुणे-गोरखपुर समेत 6 प्रमुख ट्रेनें अब अपने पूर्व निर्धारित मार्ग (कानपुर सेंट्रल से लखनऊ-बाराबंकी) पर चलेंगी।