Rahul Gandhi आय से अधिक संपत्ति मामला: Lucknow हाईकोर्ट में आज होगी सुनवाई, 10 एजेंसियां देंगी रिपोर्ट

UP/Lucknow: लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष और रायबरेली सांसद Rahul Gandhi से जुड़े आय से अधिक संपत्ति के मामले में आज इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ बेंच में सुनवाई होनी है। कोर्ट ने इस मामले में CBI और ED जैसी 10 केंद्रीय एजेंसिय

UP/Lucknow: लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष और रायबरेली सांसद Rahul Gandhi से जुड़े आय से अधिक संपत्ति के मामले में आज इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ बेंच में सुनवाई होनी है। कोर्ट ने इस मामले में CBI और ED जैसी 10 केंद्रीय एजेंसियों से उनकी शुरुआती जांच रिपोर्ट मांगी थी। आज दोपहर 2:15 बजे चैंबर कार्यवाही में इस केस की सुनवाई तय की गई है।

यह पूरा मामला कर्नाटक के एक बीजेपी कार्यकर्ता S. Vignesh Shishir की याचिका से शुरू हुआ है। कोर्ट ने पहले CBI, ED और SFIO समेत अन्य एजेंसियों को निर्देश दिया था कि वे आरोपों की पुष्टि करें और अपना जवाबी हलफनामा दाखिल करें। अदालत ने सभी संबंधित पक्षों को अपना जवाब देने के लिए आठ हफ्ते का समय दिया था, जिसकी समय सीमा अब पूरी हो चुकी है।

न्यायमूर्ति राजेश सिंह चौहान और न्यायमूर्ति ज़ाफ़र अहमद की खंडपीठ ने इस मामले में काफी सख्ती दिखाई है। कोर्ट ने आदेश दिया था कि याचिका से जुड़े सभी दस्तावेजों और पत्रावली को सीलबंद लिफाफे में रखा जाए। इन दस्तावेजों को वरिष्ठ रजिस्ट्रार की सुरक्षित हिरासत में रखा गया है और इन्हें केवल अगली सुनवाई के दौरान ही खोला जाएगा।

अदालत ने साफ कहा था कि अगर शिकायत मिली है, तो कानून के हिसाब से आरोपों की जांच होनी चाहिए। इसके बाद CBI या ED तय नियमों के तहत जरूरी कदम उठा सकती हैं। आज की सुनवाई में यह देखा जाएगा कि एजेंसियों ने क्या रिपोर्ट पेश की है और मामले में आगे क्या कार्रवाई होगी।