Lucknow: राहुल गांधी के आय से अधिक संपत्ति मामले में कल हाईकोर्ट में सुनवाई, CBI और ED से मांगा जवाब
UP/Lucknow : लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष और रायबरेली के सांसद राहुल गांधी से जुड़े आय से अधिक संपत्ति के मामले में सोमवार को इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ बेंच में सुनवाई होगी। कोर्ट दोपहर 2:15 बजे न्यायमूर्ति राजेश सिंह चौहान
UP/Lucknow : लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष और रायबरेली के सांसद राहुल गांधी से जुड़े आय से अधिक संपत्ति के मामले में सोमवार को इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ बेंच में सुनवाई होगी। कोर्ट दोपहर 2:15 बजे न्यायमूर्ति राजेश सिंह चौहान और न्यायमूर्ति राम मनोहर नारायण मिश्रा की बेंच के सामने इस मामले की समीक्षा करेगा।
यह पूरा मामला कर्नाटक के भाजपा कार्यकर्ता एस. विग्नेश शिशिर की एक याचिका से शुरू हुआ है। कोर्ट ने 12 मई 2026 को सीबीआई (CBI) और ईडी (ED) समेत कुल 10 केंद्रीय एजेंसियों को निर्देश दिया था कि वे इस मामले की जांच करें और आठ हफ्ते के भीतर अपनी शुरुआती रिपोर्ट पेश करें। अब सोमवार को होने वाली सुनवाई का मकसद यही देखना है कि जांच एजेंसियों ने कोर्ट के आदेश का पालन किया है या नहीं और जांच किस दिशा में जा रही है।
इस कानूनी प्रक्रिया में सीबीआई और ईडी के अलावा गंभीर धोखाधड़ी जांच कार्यालय (SFIO), कार्मिक और प्रशिक्षण विभाग (DoPT), वित्त मंत्रालय के राजस्व विभाग और कॉर्पोरेट मामलों के मंत्रालय जैसी एजेंसियां भी शामिल हैं। पिछली सुनवाई के दौरान सीबीआई और ईडी ने अदालत को बताया था कि उन्हें शिकायत मिल गई है और वे तय समय के अंदर जवाब दाखिल करेंगे।
कोर्ट ने साफ कहा था कि अगर शिकायत मिली है, तो कानून के हिसाब से आरोपों की जांच होनी चाहिए और एजेंसियां जरूरी कदम उठा सकती हैं। साथ ही, याचिकाकर्ता ने जो दस्तावेज कोर्ट में दिए थे, उन्हें सीलबंद लिफाफे में सुरक्षित रखने का आदेश भी दिया गया था।