Bihar के Nawada में पागल कुत्ते का आतंक, 15 लोगों को काटा, दो बच्चे गंभीर रूप से घायल
Nawada: नवादा के फुलेलपुर पंचायत के फुलेलपुर गांव में मंगलवार को एक पागल कुत्ते ने जमकर उत्पात मचाया। इस कुत्ते ने गांव के एक दर्जन से ज्यादा लोगों को अपना शिकार बनाया है, जिनमें दो छोटे बच्चे गंभीर रूप से घायल हुए हैं।
Nawada: नवादा के फुलेलपुर पंचायत के फुलेलपुर गांव में मंगलवार को एक पागल कुत्ते ने जमकर उत्पात मचाया। इस कुत्ते ने गांव के एक दर्जन से ज्यादा लोगों को अपना शिकार बनाया है, जिनमें दो छोटे बच्चे गंभीर रूप से घायल हुए हैं। घायल लोग लगातार जिला अस्पताल पहुंच रहे हैं, जहां उन्हें रेबीज के इंजेक्शन लगाए जा रहे हैं।
गांव वालों के मुताबिक, अब तक करीब 15 लोग कुत्ते के हमले का शिकार हो चुके हैं। यह कुत्ता देखते ही लोगों पर हमला कर रहा है, जिससे पूरे इलाके में डर का माहौल है। घायलों में उदय यादव का 3 साल का बेटा प्रियांशु कुमार और नीतीश पासवान का 4 साल का बेटा प्रियांशु कुमार शामिल हैं, जिन्हें काफी गंभीर चोटें आई हैं।
नवादा जिले में आवारा कुत्तों का बढ़ता आतंक पहले भी चिंता का विषय रहा है। प्रशासन ने इस समस्या से निपटने के लिए बुधहौल गांव में कुत्तों की नसबंदी के लिए एक केंद्र बनाया था और नगर परिषद ने शहर में दूसरा डॉग हॉस्पिटल भी खोला है ताकि कुत्तों की संख्या को नियंत्रित किया जा सके।
बिहार के आर्थिक सर्वेक्षण के अनुसार, साल 2024-25 में पूरे राज्य में 2.83 लाख से ज्यादा कुत्ते के काटने के मामले सामने आए, जो पिछले साल के मुकाबले करीब 39,000 ज्यादा हैं। राज्य में औसतन हर दिन 776 लोग कुत्ते के काटने का शिकार हो रहे हैं। वहीं, सुप्रीम कोर्ट ने मई 2026 में पागल कुत्तों को इच्छामृत्यु (euthanasia) की अनुमति दी थी ताकि लोगों की जान बचाई जा सके।