Qatar के रेस्टोरेंट में जमकर चले लात-घूंसे, 25 लोग गिरफ्तार; सोशल मीडिया पर वीडियो हुआ वायरल
World : कतर की राजधानी दोहा के दफ़ना इलाके में एक रेस्टोरेंट के अंदर भयानक लड़ाई हुई। इस हंगामे में शामिल 25 लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। यह पूरी घटना वहां के एक रेस्टोरेंट में हुई, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर
World : कतर की राजधानी दोहा के दफ़ना इलाके में एक रेस्टोरेंट के अंदर भयानक लड़ाई हुई। इस हंगामे में शामिल 25 लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। यह पूरी घटना वहां के एक रेस्टोरेंट में हुई, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है।
वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि लोग एक-दूसरे से बुरी तरह भिड़ गए और गुस्से में कुर्सियां तक फेंकने लगे। इस बवाल की वजह से वहां काफी अफरा-तफरी मच गई और सार्वजनिक शांति भंग हुई। कतर के आंतरिक मंत्रालय (Ministry of Interior) ने इस मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि गिरफ्तार किए गए सभी 25 लोग अरब देशों के नागरिक हैं।
मंत्रालय के मुताबिक, इन लोगों ने न केवल एक-दूसरे पर हमला किया बल्कि वहां की संपत्ति को भी नुकसान पहुंचाया। पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए सभी आरोपियों को पकड़ लिया और उन्हें आगे की कानूनी कार्रवाई के लिए पब्लिक प्रॉसिक्यूशन (Public Prosecution) को सौंप दिया है। अधिकारियों ने साफ कहा है कि सार्वजनिक सुरक्षा और व्यवस्था को खतरे में डालने वालों के खिलाफ सख्त कानूनी कदम उठाए जाएंगे।