Qatar में ईरान के मिसाइल और ड्रोन हमले, मलबे की चपेट में आने से एक बच्चे समेत 3 घायल

World: कतर में ईरान की तरफ से किए गए मिसाइल और ड्रोन हमलों के दौरान सुरक्षा प्रणालियों ने उन्हें रोकने की कोशिश की। इस दौरान आसमान से गिरे मलबे की चपेट में आने से तीन लोग घायल हो गए, जिनमें एक बच्चा भी शामिल है। कतर के आ

World: कतर में ईरान की तरफ से किए गए मिसाइल और ड्रोन हमलों के दौरान सुरक्षा प्रणालियों ने उन्हें रोकने की कोशिश की। इस दौरान आसमान से गिरे मलबे की चपेट में आने से तीन लोग घायल हो गए, जिनमें एक बच्चा भी शामिल है। कतर के आंतरिक मंत्रालय ने इस घटना की पुष्टि की है।

मंत्रालय के मुताबिक सभी घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है और उनका इलाज चल रहा है। हमलों के बाद सुरक्षा अधिकारियों और सिविल डिफेंस की टीमों ने इमरजेंसी रिस्पॉन्स प्लान को लागू किया। बताया गया है कि ईरान ने कतर समेत कई देशों में अमेरिकी सैन्य ठिकानों पर हमले किए थे, जिन्हें रोकने के लिए इंटरसेप्शन ऑपरेशन चलाया गया। संयुक्त अरब अमीरात (UAE) ने भी ईरानी मिसाइलों और ड्रोन्स को रोकने की कार्रवाई की थी।

कतर सरकार ने वहां रहने वाले लोगों को सलाह दी है कि वे केवल आधिकारिक स्रोतों से ही जानकारी लें। मंत्रालय ने चेतावनी दी है कि बिना जांचे-परखे किसी भी अफवाह या गलत खबर को सोशल मीडिया पर न फैलाएं, वरना कानूनी कार्रवाई हो सकती है। लोगों को यह भी कहा गया है कि वे किसी भी संदिग्ध वस्तु या मलबे के पास न जाएं और तुरंत इसकी सूचना अधिकारियों को दें। मंत्रालय ने भरोसा दिलाया है कि सुरक्षा स्थिति नियंत्रण में है और अधिकारी लगातार स्थिति पर नजर रख रहे हैं।