Qatar के गैस प्लांट में बड़ा धमाका, 12 भारतीयों समेत 13 लोगों की मौत, 66 घायल
World : कतर के रस लफ्फन इंडस्ट्रियल सिटी में रविवार रात एक बड़ा हादसा हो गया। यहाँ के बरज़ान लोकल गैस सप्लाई फैसिलिटी (LNG कॉम्प्लेक्स) में ज़ोरदार धमाका हुआ, जिसमें 12 भारतीयों समेत कुल 13 लोगों की जान चली गई। इस हादसे
World : कतर के रस लफ्फन इंडस्ट्रियल सिटी में रविवार रात एक बड़ा हादसा हो गया। यहाँ के बरज़ान लोकल गैस सप्लाई फैसिलिटी (LNG कॉम्प्लेक्स) में ज़ोरदार धमाका हुआ, जिसमें 12 भारतीयों समेत कुल 13 लोगों की जान चली गई। इस हादसे में 66 लोग घायल हुए हैं, जिनका इलाज चल रहा है।
दोहा में भारतीय दूतावास ने इस दुखद घटना की पुष्टि की है। दूतावास ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर जानकारी दी कि कतरी अधिकारियों ने 12 भारतीय नागरिकों की मौत की पुष्टि की है। दूतावास पीड़ित परिवारों के साथ खड़ा है और मृतकों के पार्थिव शरीर को जल्द से जल्द भारत भेजने की कोशिश कर रहा है। घायलों की हालत फिलहाल स्थिर बताई जा रही है।
कतर के ऊर्जा मंत्री Saad al-Kaabi ने सोमवार को मीडिया से बात करते हुए बताया कि इस हादसे में भारतीय और पाकिस्तानी नागरिकों की जान गई है। उन्होंने साफ किया कि यह धमाका एक तकनीकी खराबी (technical malfunction) की वजह से हुआ और इसमें किसी बाहरी साजिश या हमले का हाथ नहीं है। कतर के आंतरिक मंत्रालय ने भी इसे एक तकनीकी दुर्घटना बताया है और कहा है कि इससे आम जनता की सुरक्षा को कोई खतरा नहीं है।
जानकारी के मुताबिक, यह धमाका रविवार 21 जून 2026 की रात करीब 10:30 बजे हुआ। यह प्लांट दिसंबर 2025 से मेंटेनेंस के लिए बंद था और दो दिन पहले ही यहाँ काम दोबारा शुरू किया गया था। मार्च में ईरान के हमले के कारण इस हब को नुकसान पहुँचा था, जिसके बाद अब ऑपरेशन्स को रीस्टार्ट किया जा रहा था। धमाका इतना तेज़ था कि इसकी गूँज 70 किलोमीटर दूर राजधानी दोहा तक महसूस की गई और वहां के घरों की खिड़कियां तक हिल गईं।
QatarEnergy ने इसे एक ऑपरेशनल घटना बताया है। मंत्री ने भरोसा दिलाया है कि इस हादसे से कतर के LNG एक्सपोर्ट पर कोई असर नहीं पड़ेगा और पर्यावरण को भी कोई नुकसान नहीं हुआ है। हादसे में घायल लोगों में कतर, भारत, पाकिस्तान, बांग्लादेश, केन्या, घाना, तंजानिया, नाइजीरिया और नेपाल के नागरिक शामिल हैं। भारतीय दूतावास ने प्रभावित परिवारों की मदद के लिए हेल्पलाइन नंबर भी जारी किए हैं।