Qatar के पूर्व अमीर का निधन, UAE समेत भारत और कई देशों में शोक जताया

World : कतर के पूर्व अमीर शेख हमद बिन खलीफा अल थानी का 74 साल की उम्र में निधन हो गया है। उनके जाने से कतर और खाड़ी देशों में शोक की लहर है। संयुक्त अरब अमीरात (UAE) ने इस दुखद खबर के बाद चार दिनों के आधिकारिक शोक की घोष

World : कतर के पूर्व अमीर शेख हमद बिन खलीफा अल थानी का 74 साल की उम्र में निधन हो गया है। उनके जाने से कतर और खाड़ी देशों में शोक की लहर है। संयुक्त अरब अमीरात (UAE) ने इस दुखद खबर के बाद चार दिनों के आधिकारिक शोक की घोषणा की है।

UAE में यह शोक रविवार, 12 जुलाई से शुरू होकर बुधवार, 15 जुलाई 2026 तक रहेगा। इस दौरान UAE के सभी सरकारी दफ्तरों और विदेशों में स्थित दूतावासों में झंडे आधे झुकाकर रखे जाएंगे। हालांकि, UAE सरकार ने साफ किया है कि शोक अवधि के दौरान काम करने के समय या ऑफिस के शेड्यूल में कोई बदलाव नहीं होगा।

कतर में भी चार दिनों का राष्ट्रीय शोक घोषित किया गया है। वहां सोमवार से मंत्रालयों, सरकारी एजेंसियों और सार्वजनिक संस्थानों में कामकाज बंद रहेगा। साथ ही सभी आधिकारिक जश्न और सार्वजनिक उत्सवों पर रोक लगा दी गई है।

शेख हमद बिन खलीफा अल थानी ने 1995 से 2013 तक कतर पर शासन किया था। उनके निधन पर UAE के राष्ट्रपति शेख मोहम्मद बिन जायद अल नाहयान और प्रधानमंत्री शेख मोहम्मद बिन राशिद अल मकतूम ने कतर के मौजूदा अमीर शेख तमीम बिन हमद अल थानी और उनके परिवार के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की है।

इस दुख की घड़ी में दुनिया के कई अन्य देशों ने भी शोक जताया है। भारत और पाकिस्तान ने सोमवार, 13 जुलाई को शोक व्यक्त किया। इसके अलावा कुवैत, जॉर्डन, लेबनान और फिलिस्तीन जैसे देशों ने भी अलग-अलग दिनों के लिए शोक अवधि की घोषणा की है।

दोहा की इमाम मोहम्मद इब्न अब्द अल वहाब मस्जिद में रविवार शाम को उनकी नमाज-ए-जनाजा अदा की गई। कतर के अमीर शेख तमीम बिन हमद अल थानी लुसैल पैलेस में अंतरराष्ट्रीय नेताओं और गणमान्य व्यक्तियों से शोक संवेदनाएं स्वीकार कर रहे हैं।