Qatar के Doha में रेस्टोरेंट के अंदर जमकर हुई लड़ाई, 25 लोग गिरफ्तार
World : कतर की राजधानी Doha के एक महंगे इलाके Dafna में एक रेस्टोरेंट के अंदर जमकर हंगामा हुआ। यहां हुई एक बड़ी लड़ाई के बाद पुलिस ने सख्त कार्रवाई करते हुए 25 लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। यह पूरी घटना सोशल मीडिया पर वा
World : कतर की राजधानी Doha के एक महंगे इलाके Dafna में एक रेस्टोरेंट के अंदर जमकर हंगामा हुआ। यहां हुई एक बड़ी लड़ाई के बाद पुलिस ने सख्त कार्रवाई करते हुए 25 लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। यह पूरी घटना सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो के जरिए सामने आई, जिसके बाद प्रशासन ने तुरंत एक्शन लिया।
Qatar के Ministry of Interior ने बताया कि गिरफ्तार किए गए सभी लोग Arab देशों के नागरिक हैं। पुलिस के मुताबिक, इन लोगों ने कानून हाथ में लिया और सार्वजनिक जगह पर मारपीट की, जिससे वहां मौजूद लोगों और संपत्ति को खतरा पैदा हो गया। इस घटना को सार्वजनिक सुरक्षा और व्यवस्था का उल्लंघन माना गया है।
फिलहाल इन सभी 25 आरोपियों को Public Prosecution के हवाले कर दिया गया है, जहां उनके खिलाफ कानूनी प्रक्रिया शुरू हो गई है। कतर सरकार ने साफ कर दिया है कि समाज की सुरक्षा को खतरे में डालने वाले किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा और कानून तोड़ने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
सोशल मीडिया और कुछ Arab मीडिया रिपोर्ट्स में यह चर्चा है कि यह झगड़ा World Cup मैच के बाद Algeria और Jordan के फुटबॉल समर्थकों के बीच हुआ, लेकिन कतर के आधिकारिक अधिकारियों ने अभी तक इस बात की पुष्टि नहीं की है। मामले की गहराई से जांच अभी जारी है।