Purnia में शादी से दो दिन पहले दुल्हन की बेरहमी से पिटाई, GMCH में भर्ती

Bihar/Purnia: मुफस्सिल थाना क्षेत्र के पिपरा रउतारा गांव में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां शादी की तैयारियों के बीच एक दुल्हन को स्थानीय गुंडों ने बेरहमी से पीटा, जिससे वह बेहोश होकर गिर गई। सोमवार को दुल्

Bihar/Purnia: मुफस्सिल थाना क्षेत्र के पिपरा रउतारा गांव में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां शादी की तैयारियों के बीच एक दुल्हन को स्थानीय गुंडों ने बेरहमी से पीटा, जिससे वह बेहोश होकर गिर गई। सोमवार को दुल्हन की डोली उठनी थी, लेकिन इस हमले ने परिवार की खुशियों को मातम में बदल दिया है। घायल युवती का इलाज फिलहाल GMCH Purnia में चल रहा है।

पीड़ित युवती की पहचान नुफराल हक की बेटी शुमनारा खातून के रूप में हुई है। नुफराल हक ने बताया कि सोमवार को उनकी बेटी की शादी तय थी और घर में हल्दी समेत अन्य रस्में चल रही थीं। रिश्तेदार भी घर पहुंचना शुरू हो गए थे। इसी बीच शुमनारा अपनी एक सहेली को हल्दी की रस्म में शामिल होने के लिए बुलाने गई थी।

वापसी के दौरान उसने देखा कि गांव का मुखिया मोहम्मद कासिम कुछ अन्य लोगों के साथ मिलकर उसके भाई मोहम्मद तस्लीम की पिटाई कर रहा था। जब शुमनारा ने अपने भाई को बचाने की कोशिश की, तो हमलावरों ने उस पर हमला कर दिया और उसे बुरी तरह पीटा। इस हमले में वह गंभीर रूप से घायल हो गई और मौके पर ही बेहोश हो गई।