Canada में पंजाब की युवती की गला घोंटकर हत्या, दिल्ली के लिव-इन पार्टनर पर मर्डर का केस दर्ज
Punjab/World : कनाडा के Edmonton में पंजाब की रहने वाली 23 साल की युवती Damanpreet Kaur की संदिग्ध हालात में मौत हो गई है। पुलिस ने इस मामले में उसके 22 साल के लिव-इन पार्टनर Ritish Kumar को गिरफ्तार कर लिया है। उस पर हत
Punjab/World : कनाडा के Edmonton में पंजाब की रहने वाली 23 साल की युवती Damanpreet Kaur की संदिग्ध हालात में मौत हो गई है। पुलिस ने इस मामले में उसके 22 साल के लिव-इन पार्टनर Ritish Kumar को गिरफ्तार कर लिया है। उस पर हत्या का गंभीर आरोप लगा है और पुलिस इसे पार्टनर द्वारा की गई हत्या के तौर पर देख रही है।
Damanpreet Kaur पंजाब के लुधियाना जिले के समराला की रहने वाली थी। वह करीब पांच साल पहले स्टडी वीजा पर कनाडा गई थी और अपने माता-पिता की इकलौती संतान थी। पुलिस के मुताबिक, 9 जुलाई 2026 को शाम करीब 6:44 बजे Silverberry इलाके से एक कॉल आया था, जिसमें एक महिला के घायल और बेहोश होने की जानकारी दी गई थी। Damanpreet को तुरंत अस्पताल ले जाया गया, लेकिन 12 जुलाई 2026 को उसकी मौत हो गई।
मेडिकल जांच और पोस्टमार्टम रिपोर्ट में यह बात सामने आई कि उसकी मौत गला घोंटने की वजह से हुई है। इस मामले में पुलिस ने 22 जुलाई 2026 को दिल्ली के रहने वाले Ritish Kumar को गिरफ्तार किया और उस पर सेकंड डिग्री मर्डर का केस दर्ज किया है। Edmonton Police Service ने साफ किया है कि यह एक ‘इंटीमेट पार्टनर होमिसाइड’ का मामला है और इसमें किसी और संदिग्ध की तलाश नहीं की जा रही है।
इस दुखद घटना के बाद Damanpreet के परिवार की हालत बहुत खराब है। वह अपनी बेटी के शव को वापस भारत लाने की कोशिश कर रहे हैं। इसके लिए Gurdeep Singh नाम के व्यक्ति ने GoFundMe पर एक कैंपेन शुरू किया है, ताकि पैसों का इंतजाम किया जा सके। अब तक इस कैंपेन में करीब 20,000 कनाडाई डॉलर का लक्ष्य लगभग पूरा हो चुका है।