Delhi के किसान घाट पर कल महा रैली, भारत-अमेरिका व्यापार समझौते के खिलाफ पंजाब से रवाना हुए किसान
Punjab/Delhi: भारत और अमेरिका के बीच होने वाले व्यापार समझौते का विरोध करने के लिए पंजाब के किसान अब दिल्ली कूच कर रहे हैं। 21 जुलाई 2026 को दिल्ली के किसान घाट पर एक बड़ी महा रैली का आयोजन किया गया है। इस विरोध प्रदर्शन
Punjab/Delhi: भारत और अमेरिका के बीच होने वाले व्यापार समझौते का विरोध करने के लिए पंजाब के किसान अब दिल्ली कूच कर रहे हैं। 21 जुलाई 2026 को दिल्ली के किसान घाट पर एक बड़ी महा रैली का आयोजन किया गया है। इस विरोध प्रदर्शन को लेकर किसान संगठनों ने अपनी पूरी तैयारी कर ली है और 20 जुलाई को पंजाब के अलग-अलग जिलों से किसान, मजदूर और युवा दिल्ली के लिए रवाना हुए हैं।
इस रैली का मुख्य उद्देश्य भारत-अमेरिका व्यापार समझौते को रद्द करवाना है। किसान नेताओं का मानना है कि इस समझौते से भारतीय खेती, डेयरी सेक्टर, डिजिटल व्यापार और बाजार तक पहुंच पर बुरा असर पड़ेगा। ‘देश बचाओ मोर्चा’ के समन्वयक सरवन सिंह पंढेर और किसान नेता गुरनाम सिंह चढूनी ने किसानों से बड़ी संख्या में इस रैली में शामिल होने की अपील की है। इस आंदोलन में ‘देश बचाओ मोर्चा’, किसान मजदूर मोर्चा (KMM), संयुक्त किसान मोर्चा (गैर-राजनीतिक) और भारतीय किसान यूनियन (BKU) समेत करीब 80 संगठन शामिल हैं।
इस बड़े जमावड़े को देखते हुए अमेरिकी दूतावास ने 17 जुलाई को एक अलर्ट जारी किया था। इसमें अमेरिकी नागरिकों को सलाह दी गई कि वे 20 और 21 जुलाई को नई दिल्ली के केंद्रीय इलाकों में भीड़ और ट्रैफिक जाम के कारण सावधानी बरतें। दिल्ली पुलिस ने भी सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए हैं और यातायात प्रबंधन के लिए विशेष योजना बनाई है।
मुख्य रैली से पहले माहौल बनाने के लिए 15 जुलाई को पंजाब, हरियाणा और हिमाचल प्रदेश में मोटरसाइकिल रैलियां भी निकाली गई थीं। किसान संगठनों ने 19 जुलाई को इस रैली की आधिकारिक घोषणा की थी, जिसके बाद पंजाब के गांवों में किसानों को लामबंद करने के लिए अभियान तेज कर दिया गया।