Delhi University के VC योगेश सिंह दोबारा नियुक्त, इतिहास में पहली बार किसी को मिला दूसरा मौका
Delhi: दिल्ली यूनिवर्सिटी (DU) के लिए एक बड़ा बदलाव सामने आया है। प्रोफेसर योगेश सिंह को यूनिवर्सिटी के वाइस चांसलर (VC) के तौर पर दोबारा नियुक्त किया गया है। वह DU के इतिहास में पहले ऐसे VC बन गए हैं जिन्हें लगातार दूसर
Delhi: दिल्ली यूनिवर्सिटी (DU) के लिए एक बड़ा बदलाव सामने आया है। प्रोफेसर योगेश सिंह को यूनिवर्सिटी के वाइस चांसलर (VC) के तौर पर दोबारा नियुक्त किया गया है। वह DU के इतिहास में पहले ऐसे VC बन गए हैं जिन्हें लगातार दूसरे पांच साल के कार्यकाल के लिए चुना गया है।
शिक्षा मंत्रालय ने 2 जुलाई 2026 को इस संबंध में आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी किया था। प्रोफेसर योगेश सिंह का यह दूसरा कार्यकाल 8 अक्टूबर 2026 से शुरू होगा। बता दें कि उन्होंने पहली बार 8 अक्टूबर 2021 को इस पद की जिम्मेदारी संभाली थी।
यह नियुक्ति यूनिवर्सिटी के नियमों में हुए एक बड़े बदलाव के बाद मुमकिन हो पाई है। अक्टूबर 2023 में DU के नियमों (Statute 11-F(4)) में संशोधन किया गया था। इससे पहले यहाँ किसी भी VC को लगातार दूसरी बार नियुक्त नहीं किया जा सकता था। अब इस नए नियम की वजह से प्रोफेसर सिंह की दोबारा नियुक्ति हुई है।
इस पूरी प्रक्रिया को भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने मंजूरी दी, जो दिल्ली यूनिवर्सिटी की विजिटर भी हैं। फिलहाल जवाहरलाल नेहरू यूनिवर्सिटी (JNU) ही एकमात्र ऐसी केंद्रीय यूनिवर्सिटी बची है जहाँ VC को दोबारा नियुक्त नहीं किया जा सकता।
नेशनल डेमोक्रेटिक टीचर्स फ्रंट (NDTF) ने इस फैसले का स्वागत किया है। संगठन का कहना है कि प्रोफेसर सिंह के पहले कार्यकाल में शिक्षकों के नियमितीकरण, यूनिवर्सिटी की रैंकिंग सुधारने और NEP 2020 को लागू करने जैसे कई अहम काम हुए। साथ ही, उन्होंने एडमिशन में सिंगल गर्ल चाइल्ड कोटा भी शुरू करवाया था।