Lucknow के ट्रिपलआईटी के संस्थापक निदेशक प्रो. अरुण मोहन शेरी बने आईआईएम शिलांग के नए डायरेक्टर
UP/Lucknow: शिक्षा मंत्रालय ने प्रो. अरुण मोहन शेरी को आईआईएम शिलांग का नया निदेशक नियुक्त किया है। प्रो. शेरी लखनऊ के इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी (ट्रिपलआईटी) के संस्थापक निदेशक थे। उनकी यह नई नियुक्ति 1
UP/Lucknow: शिक्षा मंत्रालय ने प्रो. अरुण मोहन शेरी को आईआईएम शिलांग का नया निदेशक नियुक्त किया है। प्रो. शेरी लखनऊ के इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी (ट्रिपलआईटी) के संस्थापक निदेशक थे। उनकी यह नई नियुक्ति 1 जुलाई 2026 से पांच साल की अवधि के लिए की गई है।
प्रो. शेरी ने अपनी नियुक्ति पर खुशी जताते हुए कहा कि केंद्र सरकार ने उन पर जो भरोसा जताया है, वे उसे बेहतर तरीके से पूरा करने की कोशिश करेंगे। लखनऊ के ट्रिपलआईटी में उनके कार्यकाल के दौरान संस्थान ने काफी तरक्की की। उन्होंने संस्थान को पढ़ाई, नए शोध और इंडस्ट्री के साथ जुड़ाव का एक बड़ा केंद्र बनाया। उनके नेतृत्व में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, डेटा साइंस, मैनेजमेंट और इकोनॉमिक्स जैसे नए कोर्स शुरू किए गए, जिससे छात्रों को काफी फायदा हुआ।
आईआईएम शिलांग की कमान संभालने से पहले प्रो. शेरी ने आईआईएमटी गाजियाबाद, नरसी मोंजी मुंबई और एचसीएल टेक्नोलॉजी जैसी बड़ी संस्थाओं में काम किया है। इसके अलावा वे नेशनल बोर्ड ऑफ एक्रिडिटेशन (NBA) और नेशनल इंस्टीट्यूशनल रैंकिंग फ्रेमवर्क (NIRF) जैसी महत्वपूर्ण समितियों के सदस्य भी रहे हैं, जहां उन्होंने देश की शिक्षा नीति बनाने में अपना योगदान दिया है।