Prayagraj को तोहफ़ा, मुंबई के लिए बढ़ेंगी फ्लाइट्स और Jewar एयरपोर्ट से होगा सीधा जुड़ाव
UP/Prayagraj : प्रयागराज के लोगों के लिए हवाई सफर अब और आसान होने वाला है। आने वाले विंटर शेड्यूल में शहर की एयर कनेक्टिविटी को बढ़ाने की तैयारी है। IndiGo और Akasa Air जल्द ही मुंबई और जेवर (Noida International Airport)
UP/Prayagraj : प्रयागराज के लोगों के लिए हवाई सफर अब और आसान होने वाला है। आने वाले विंटर शेड्यूल में शहर की एयर कनेक्टिविटी को बढ़ाने की तैयारी है। IndiGo और Akasa Air जल्द ही मुंबई और जेवर (Noida International Airport) के लिए नई सेवाएं शुरू करने की योजना बना रहे हैं।
मुंबई जाने वाले यात्रियों के लिए अच्छी खबर है कि IndiGo अब प्रयागराज से मुंबई के लिए दूसरी डेली फ्लाइट चलाने का प्रस्ताव दे चुकी है। इससे यात्रियों को समय चुनने में ज्यादा सुविधा मिलेगी। वहीं, Akasa Air अपनी मुंबई सेवा को फिर से नियमित करने की तैयारी में है। पहले यह फ्लाइट रोज चलती थी, लेकिन बाद में इसे घटाकर सिर्फ सोमवार कर दिया गया था। अब मांग बढ़ने के कारण इसे दोबारा नियमित किया जाएगा।
सबसे खास बात यह है कि प्रयागराज अब पहली बार सीधे जेवर एयरपोर्ट (Noida International Airport) से जुड़ जाएगा। इस रूट की शुरुआत मार्च में होनी थी, लेकिन एयरपोर्ट स्लॉट न मिल पाने की वजह से इसमें देरी हुई। एयरपोर्ट डायरेक्टर Ganesh Yadav ने बताया है कि IndiGo ने मुंबई की अतिरिक्त फ्लाइट और जेवर सेवा का प्रस्ताव दिया है, जबकि Akasa Air मुंबई ऑपरेशंस को फिर से शुरू कर रही है।
Akasa Air के प्रवक्ता के मुताबिक, जेवर और नवी मुंबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट की फ्लाइट्स को नेटवर्क ऑप्टिमाइजेशन की वजह से कुछ समय के लिए रोका गया था। ये सेवाएं 1 अक्टूबर 2026 से दोबारा शुरू हो जाएंगी। बता दें कि जेवर एयरपोर्ट से आम जनता के लिए कमर्शियल फ्लाइट्स 30 मई 2026 से शुरू हो चुकी हैं। अधिकारियों को उम्मीद है कि विंटर शेड्यूल में सभी जरूरी स्लॉट मिल जाएंगे और ये नई फ्लाइट्स शुरू हो सकेंगी।