Pratapgarh से Lucknow के लिए AC बस सेवा शुरू, 4 घंटे में पहुंचेंगे मंजिल; किराया और टाइमिंग यहाँ देखें

UP/Pratapgarh : प्रतापगढ़ के लोगों के लिए लखनऊ का सफर अब और आसान और आरामदायक हो गया है। उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम (UPSRTC) ने प्रतापगढ़ से लखनऊ के लिए नियमित AC बस सेवा शुरू कर दी है। इस नई सुविधा से यात्रियों

UP/Pratapgarh : प्रतापगढ़ के लोगों के लिए लखनऊ का सफर अब और आसान और आरामदायक हो गया है। उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम (UPSRTC) ने प्रतापगढ़ से लखनऊ के लिए नियमित AC बस सेवा शुरू कर दी है। इस नई सुविधा से यात्रियों को अब गर्मी से राहत मिलेगी और वे कम समय में अपनी मंजिल तक पहुंच सकेंगे।

इस बस सेवा का शुभारंभ 26 जून 2026 को किया गया। सीओ ट्रैफिक अनिल राय, डिपो केंद्र प्रभारी राकेश सिंह और रत्नाकर त्रिपाठी ने हरी झंडी दिखाकर बस को रवाना किया। यह बस प्रतापगढ़ से लखनऊ की दूरी लगभग 4 घंटे में तय करेगी, हालांकि कुछ स्थितियों में यह सफर 3 घंटे 45 मिनट में भी पूरा हो सकता है।

यात्रियों की सुविधा के लिए किराया और समय सारणी तय कर दी गई है। प्रतापगढ़ से लखनऊ (आलमबाग) तक का किराया 333 रुपये रखा गया है। इसके अलावा रास्ते में पड़ने वाले अन्य शहरों के लिए भी किराया तय है, जैसे लालगंज के लिए 62 रुपये, सलवन के लिए 119 रुपये और रायबरेली के लिए 180 रुपये।

रूट रवाना होने का समय पहुंचने का समय
प्रतापगढ़ से लखनऊ सुबह 8:10 बजे (डिपो से) दोपहर 12:15 बजे
लखनऊ से प्रतापगढ़ दोपहर 2:45 बजे रात 7:45 बजे

प्रशासन की योजना है कि आने वाले समय में यात्रियों की भीड़ और मांग को देखते हुए तीन और AC बसें इस रूट पर चलाई जाएं। इससे लोगों को सफर के लिए और ज्यादा विकल्प मिलेंगे और यात्रा और भी सुविधाजनक हो जाएगी।