Bharat Tex 2026 में PointAI और Gokaldas Exports ने पेश किया AI वर्चुअल ट्रायल स्टैंडी, अगस्त में आएगा ‘My Wardrobe’ ऐप

Delhi: कपड़ों की खरीदारी का तरीका अब पूरी तरह बदलने वाला है। दिल्ली में आयोजित भारत के सबसे बड़े ग्लोबल टेक्सटाइल एग्जीबिशन ‘Bharat Tex 2026’ में PointAI और Gokaldas Exports ने मिलकर एक AI-पावर्ड वर्चुअल ट्रा

Delhi: कपड़ों की खरीदारी का तरीका अब पूरी तरह बदलने वाला है। दिल्ली में आयोजित भारत के सबसे बड़े ग्लोबल टेक्सटाइल एग्जीबिशन ‘Bharat Tex 2026’ में PointAI और Gokaldas Exports ने मिलकर एक AI-पावर्ड वर्चुअल ट्रायल स्टैंडी पेश किया है। इस नई तकनीक की मदद से लोग बिना कपड़े पहने यह देख पाएंगे कि कोई ड्रेस उन पर कैसी दिखेगी।

PointAI कंपनी ने इस स्टैंडी के लिए अपनी पेटेंटेड ‘Simulation AI’ तकनीक का इस्तेमाल किया है। यह सिस्टम कॉमर्स के क्षेत्र में खरीदारी के अनुभव को आसान बनाने के लिए बनाया गया है। कंपनी ने केवल स्टैंडी ही नहीं, बल्कि आम ग्राहकों के लिए एक खास मोबाइल एप्लिकेशन लाने की भी घोषणा की है।

कंपनी के मुताबिक, अगस्त 2026 में ‘My Wardrobe’ नाम का एक कंज्यूमर ऐप लॉन्च किया जाएगा। यह ऐप भारत के साथ-साथ जापान और सिंगापुर में भी उपलब्ध होगा। इस ऐप के जरिए लोग अपने फोन पर ही कपड़ों का वर्चुअल ट्राई-ऑन कर सकेंगे, जिससे ऑनलाइन शॉपिंग के दौरान साइज और फिटिंग की समस्या कम होगी।