Patna: PMCH के प्रिंसिपल डॉक्टर नरेंद्र प्रताप सिंह हटाए गए, VRS लेने का किया फैसला

Bihar/Patna: पटना मेडिकल कॉलेज और हॉस्पिटल (PMCH) के प्रिंसिपल डॉक्टर नरेंद्र प्रताप सिंह को उनके पद से हटा दिया गया है। स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार के औचक निरीक्षण के बाद यह कार्रवाई हुई है। अब डॉक्टर सिंह ने इस फैसले

Bihar/Patna: पटना मेडिकल कॉलेज और हॉस्पिटल (PMCH) के प्रिंसिपल डॉक्टर नरेंद्र प्रताप सिंह को उनके पद से हटा दिया गया है। स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार के औचक निरीक्षण के बाद यह कार्रवाई हुई है। अब डॉक्टर सिंह ने इस फैसले के विरोध में स्वेच्छा से सेवानिवृत्ति (VRS) लेने का मन बना लिया है।

मामला 23 जून 2026 का है जब स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार ने अस्पताल का निरीक्षण किया था। उस दौरान डॉक्टर नरेंद्र प्रताप सिंह ड्यूटी से गायब पाए गए। बिहार स्वास्थ्य विभाग ने 25 जून को आदेश जारी कर उन्हें प्रिंसिपल के अतिरिक्त प्रभार से मुक्त कर दिया और बेतिया के सरकारी मेडिकल कॉलेज में प्रोफेसर के पद पर ट्रांसफर कर दिया। विभाग का कहना है कि वे बिना किसी सूचना के अनुपस्थित थे और ड्यूटी के समय अपने प्राइवेट क्लिनिक पर मिले, जिससे सरकारी संसाधनों के दुरुपयोग और लापरवाही की बात सामने आई।

दूसरी तरफ, डॉक्टर नरेंद्र प्रताप सिंह ने इन आरोपों को गलत बताया है। उन्होंने कहा कि गर्म पानी से जलने के कारण वे चोटिल थे और रिकवर कर रहे थे, इसलिए ड्यूटी पर नहीं आ सके। उन्होंने इस पूरी कार्रवाई को तानाशाही रवैया बताया और कहा कि उन्हें बिना किसी स्पष्टीकरण के हटा दिया गया। डॉक्टर सिंह ने प्रधानमंत्री, मुख्यमंत्री और प्रत्यय अमृत से न्याय की गुहार लगाई है और आरोप लगाया है कि यह सब जलन की राजनीति के कारण हुआ है।

फिलहाल PMCH की कमान अब डॉक्टर गीता सिन्हा के हाथों में है, जिन्हें स्त्री रोग विभाग का प्रोफेसर होने के साथ-साथ प्रिंसिपल का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार ने साफ किया है कि स्वास्थ्य संस्थानों में किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी और अनुशासन बनाए रखना सरकार की प्राथमिकता है।