Patna के PMCH में बवाल, मरीज की मौत के बाद नर्सों का हंगामा, इमरजेंसी सेवाएं ठप

Bihar/Patna: राजधानी पटना के PMCH अस्पताल में कल एक मरीज की मौत के बाद भारी हंगामा हुआ। मृतक अस्पताल में कार्यरत एक स्टाफ नर्स के पति थे। इस घटना के बाद अस्पताल में तनाव फैल गया है और स्वास्थ्य कर्मियों ने डॉक्टरों पर गं

Bihar/Patna: राजधानी पटना के PMCH अस्पताल में कल एक मरीज की मौत के बाद भारी हंगामा हुआ। मृतक अस्पताल में कार्यरत एक स्टाफ नर्स के पति थे। इस घटना के बाद अस्पताल में तनाव फैल गया है और स्वास्थ्य कर्मियों ने डॉक्टरों पर गंभीर आरोप लगाए हैं।

नर्सों और अन्य स्वास्थ्य कर्मियों का आरोप है कि डॉक्टरों ने इलाज में लापरवाही बरती और उनके साथ मारपीट भी की। अपनी मांगों को मनवाने के लिए नर्सें अस्पताल परिसर में धरने पर बैठ गई हैं। उनका कहना है कि जब तक दोषी डॉक्टरों पर सख्त कार्रवाई नहीं होती, वे अपना विरोध जारी रखेंगी।

इस हंगामे की वजह से PMCH की इमरजेंसी सेवाएं पूरी तरह से ठप हो गई हैं, जिससे मरीजों को काफी परेशानी हो रही है। स्थिति को संभालने के लिए अस्पताल अधीक्षक Dr. Rajeev Kumar Singh मौके पर मौजूद रहे और मामला सुलझाने की कोशिश की, लेकिन नर्सें उनकी बातों से सहमत नहीं हैं और अब भूख हड़ताल पर बैठ गई हैं।