PM Modi 19 जून को बांटेंगे रोजगार प्रोत्साहन राशि, युवाओं और कंपनियों को मिलेगा बड़ा फायदा

Finance : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 19 जून 2026 को नई दिल्ली के विज्ञान भवन में एक विशेष कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री विकसित भारत रोजगार योजना (PM-VBRY) के तहत प्रोत्साहन राशि बांटेंगे। केंद्रीय श्रम और रोजगार मंत्री

Finance : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 19 जून 2026 को नई दिल्ली के विज्ञान भवन में एक विशेष कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री विकसित भारत रोजगार योजना (PM-VBRY) के तहत प्रोत्साहन राशि बांटेंगे। केंद्रीय श्रम और रोजगार मंत्री मनसुख मांडविया ने इस कार्यक्रम की जानकारी दी है। इस योजना का मुख्य मकसद देश में नए रोजगार के अवसर बढ़ाना और युवाओं को सरकारी सामाजिक सुरक्षा से जोड़ना है।

इस योजना के जरिए करीब 2,400 करोड़ रुपये की राशि वितरित की जाएगी। दिल्ली के मुख्य कार्यक्रम के साथ-साथ देशभर के बड़े औद्योगिक केंद्रों जैसे नागपुर और चंद्रपुर में भी EPFO द्वारा लगभग 200 कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इन कार्यक्रमों में नए कर्मचारियों को नियुक्ति पत्र भी दिए जाएंगे ताकि योजना का असर जमीन पर देखा जा सके। यह योजना 1 अगस्त 2025 से लागू हो चुकी है और इसके तहत रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया 31 जुलाई 2027 तक चलेगी।

इस योजना के तहत मिलने वाले फायदों की पूरी जानकारी नीचे दी गई है:

किसके लिए क्या फायदा मिलेगा शर्तें/विवरण
नए कर्मचारी (First Timer) 15,000 रुपये तक की एकमुश्त राशि दो किस्तों में भुगतान; वित्तीय साक्षरता प्रोग्राम पूरा करना जरूरी
नियोक्ता (Employer) 3,000 रुपये प्रति महीना तक प्रोत्साहन वेतन स्लैब के आधार पर; नए रोजगार पैदा करने पर लाभ
कम वेतन वाले कर्मचारी EPF वेतन का 10% प्रोत्साहन जिनकी सैलरी 10,000 रुपये से कम है
मैन्युफैक्चरिंग सेक्टर 4 साल तक प्रोत्साहन राशि अन्य सेक्टर के लिए यह लाभ 2 साल तक होगा

इस योजना का लाभ लेने के लिए कुछ जरूरी शर्तें भी तय की गई हैं। कर्मचारी ऐसा होना चाहिए जिसने 1 अगस्त 2025 से पहले कभी EPFO का सदस्य न रहा हो और जिसकी ग्रॉस सैलरी 1 लाख रुपये प्रति माह से कम हो। वहीं कंपनियों के लिए शर्त है कि उन्हें अपनी मौजूदा वर्कफोर्स से ज्यादा नए लोगों को नौकरी पर रखना होगा। छोटा संस्थान (50 से कम कर्मचारी) कम से कम 2 नए लोग रखे और बड़ा संस्थान (50 से ज्यादा कर्मचारी) कम से कम 5 नए लोगों को नियुक्त करे। सारा पैसा DBT के जरिए सीधे आधार से जुड़े बैंक खातों में भेजा जाएगा।