Bihar समेत देशभर के पहली बार नौकरी पाने वालों को तोहफ़ा, PM मोदी बैंक अकाउंट में भेजेंगे ₹2400 करोड़
Bihar: पहली बार नौकरी पाने वाले युवाओं के लिए बड़ी खुशखबरी है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 19 जून 2026 को Pradhan Mantri Viksit Bharat Rozgar Yojana (PM-VBRY) के तहत करीब 2400 करोड़ रुपये की प्रोत्साहन राशि सीधे बैंक खातों
Bihar: पहली बार नौकरी पाने वाले युवाओं के लिए बड़ी खुशखबरी है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 19 जून 2026 को Pradhan Mantri Viksit Bharat Rozgar Yojana (PM-VBRY) के तहत करीब 2400 करोड़ रुपये की प्रोत्साहन राशि सीधे बैंक खातों में ट्रांसफर करेंगे। इस योजना का मकसद नए कर्मचारियों और उन्हें नौकरी देने वाले मालिकों, दोनों को मदद देना है।
इस कार्यक्रम का मुख्य आयोजन नई दिल्ली के Vigyan Bhawan में होगा। इसके साथ ही देशभर में करीब 200 जगहों पर क्षेत्रीय कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे, जिसमें पटना भी शामिल है। इन कार्यक्रमों में नियोक्ता नए कर्मचारियों को नियुक्ति पत्र (Appointment Letters) सौंपेंगे।
यह योजना 1 अगस्त 2025 को शुरू की गई थी, जिसका कुल बजट 99,446 करोड़ रुपये है। सरकार का लक्ष्य दो साल में 3.5 करोड़ से ज्यादा नौकरियां पैदा करना है, जिसमें करीब 1.92 करोड़ लोग पहली बार वर्कफोर्स से जुड़ेंगे। इस बार की किश्त से 15 लाख से ज्यादा अतिरिक्त नौकरियों को सहारा मिलने की उम्मीद है।
| लाभार्थी | मिलने वाली राशि/लाभ | शर्तें/अवधि |
|---|---|---|
| पहली बार नौकरी पाने वाले | अधिकतम ₹15,000 | एक महीने की सैलरी के बराबर, दो किस्तों में |
| नया रोजगार देने वाले मालिक | ₹3,000 प्रति महीना | प्रति अतिरिक्त कर्मचारी, 2 साल तक |
| मैन्युफैक्चरिंग सेक्टर के मालिक | ₹3,000 प्रति महीना | प्रति अतिरिक्त कर्मचारी, 4 साल तक |