Bihar में ‘नशामुक्त युवा फॉर विकसित भारत’ अभियान शुरू, PM मोदी ने वेबकास्ट के जरिए देश को किया संबोधित

Bihar: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ‘नशामुक्त युवा फॉर विकसित भारत’ संकल्प अभियान की शुरुआत की। इस खास मौके पर उन्होंने वेबकास्ट के माध्यम से पूरे देश के लोगों को संबोधित किया। इस कार्यक्रम का मकसद युवाओं को

Bihar: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ‘नशामुक्त युवा फॉर विकसित भारत’ संकल्प अभियान की शुरुआत की। इस खास मौके पर उन्होंने वेबकास्ट के माध्यम से पूरे देश के लोगों को संबोधित किया। इस कार्यक्रम का मकसद युवाओं को नशे से दूर रखकर देश के विकास से जोड़ना है।

इस अभियान के दौरान बिहार के सभी सरकारी विभागों में प्रधानमंत्री के संबोधन का सीधा प्रसारण देखा गया। भागलपुर पुलिस और बिहार पुलिस ने भी इस जानकारी को साझा करते हुए अभियान के प्रति जागरूकता बढ़ाने पर जोर दिया। सरकार का लक्ष्य है कि इस संकल्प अभियान के जरिए युवाओं में नशे के खिलाफ एक बड़ी मुहिम चलाई जाए ताकि एक विकसित भारत का सपना पूरा हो सके।