PM मोदी आज करेंगे ‘मन की बात’, दिल्ली के पीतमपुरा में भी जुटेगा जनसैलाब, सुबह 11 बजे शुरू होगा प्रसारण
Delhi: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज रविवार, 28 जून 2026 को अपने लोकप्रिय रेडियो प्रोग्राम ‘मन की बात’ के 135वें संस्करण के जरिए देशवासियों से रूबरू होंगे। यह कार्यक्रम सुबह 11:00 बजे शुरू होगा, जिसमें प्रधानम
Delhi: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज रविवार, 28 जून 2026 को अपने लोकप्रिय रेडियो प्रोग्राम ‘मन की बात’ के 135वें संस्करण के जरिए देशवासियों से रूबरू होंगे। यह कार्यक्रम सुबह 11:00 बजे शुरू होगा, जिसमें प्रधानमंत्री विकसित भारत के संकल्प और जनसरोकार से जुड़ी बातें साझा करेंगे। दिल्ली के पीतमपुरा स्थित The Luxe Atlantis (ब्लॉक SP) में इस खास संवाद के लिए कार्यक्रम आयोजित किया गया है।
इस कार्यक्रम का सीधा प्रसारण आकाशवाणी और दूरदर्शन के नेटवर्क पर किया जाएगा। जो लोग टीवी या रेडियो नहीं देख पा रहे हैं, वे AIR News की वेबसाइट और NewsonAir मोबाइल ऐप के जरिए इसे सुन सकते हैं। इसके अलावा PMO, DD News, AIR News और सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय के आधिकारिक यूट्यूब चैनलों पर भी इसकी लाइव स्ट्रीमिंग की जाएगी।
प्रधानमंत्री के इस संबोधन को आसान बनाने के लिए आकाशवाणी इसे हिंदी के बाद अन्य क्षेत्रीय भाषाओं में भी प्रसारित करेगा। इस एपिसोड के लिए MyGov प्लेटफॉर्म और PMO ने पहले ही जनता से सुझाव और विचार मांगे थे, ताकि आम लोगों की समस्याओं और उपलब्धियों पर चर्चा की जा सके। लोग टोल-फ्री नंबर के जरिए भी अपने संदेश भेज चुके हैं।