Delhi में PM मोदी और जापान की PM सनाए ताकाइची के बीच बड़ी बैठक, हैदराबाद हाउस में हुई चर्चा
Delhi: जापान की प्रधानमंत्री सनाए ताकाइची तीन दिनों की आधिकारिक यात्रा पर भारत आई हुई हैं। गुरुवार को दिल्ली के हैदराबाद हाउस में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और सनाए ताकाइची के बीच द्विपक्षीय बातचीत हुई। इस मुलाकात का मकसद
Delhi: जापान की प्रधानमंत्री सनाए ताकाइची तीन दिनों की आधिकारिक यात्रा पर भारत आई हुई हैं। गुरुवार को दिल्ली के हैदराबाद हाउस में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और सनाए ताकाइची के बीच द्विपक्षीय बातचीत हुई। इस मुलाकात का मकसद दोनों देशों के बीच दोस्ती को और मजबूत करना और कई अहम मुद्दों पर चर्चा करना था।
प्रधानमंत्री ताकाइची को राष्ट्रपति भवन के प्रांगण में औपचारिक स्वागत मिला और उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। अक्टूबर 2025 में जापान की प्रधानमंत्री बनने के बाद यह उनका पहला भारत दौरा है। यह बैठक 16वें भारत-जापान वार्षिक शिखर सम्मेलन का हिस्सा है, जिसमें क्षेत्रीय और वैश्विक मुद्दों पर बात की गई।
विदेश मंत्रालय (MEA) के प्रवक्ता रणधीर जाइसवाल ने बताया कि यह यात्रा भरोसे और साझा मूल्यों पर आधारित साझेदारी को आगे बढ़ाने के लिए जरूरी है। दोनों नेताओं ने रक्षा सहयोग, सप्लाई चेन, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) और सेमीकंडक्टर जैसी नई टेक्नोलॉजी पर चर्चा की। इसके अलावा आर्थिक सुरक्षा और निवेश को लेकर भी बातचीत हुई।
इस मुलाकात के बाद कई समझौतों (MoUs) पर हस्ताक्षर होने की उम्मीद है। इनमें मुख्य रूप से ये क्षेत्र शामिल हो सकते हैं:
- ऊर्जा सुरक्षा और बायोगैस
- तेल और गैस का विकास
- क्रिटिकल मिनरल्स की खोज
- बैटरी और फार्मास्यूटिकल्स
- आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI)
प्रधानमंत्री ताकाइची 2 जुलाई को दोपहर 3 बजे होटल ताज पैलेस में भारत-जापान बिजनेस फोरम को संबोधित करेंगी। इसके बाद वह शुक्रवार सुबह वापस टोक्यो के लिए रवाना होंगी।