Philippines के स्कूल में गोलीबारी, 3 छात्रों की मौत और कई घायल; बुलिंग बनी हमले की वजह
World : फिलीपींस के लेयते प्रांत के ताक्लोबन सिटी में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहाँ के San Jose National High School में सोमवार सुबह करीब 9 बजे गोलीबारी हुई, जिसमें 3 छात्रों की जान चली गई और कई अन्य घायल
World : फिलीपींस के लेयते प्रांत के ताक्लोबन सिटी में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहाँ के San Jose National High School में सोमवार सुबह करीब 9 बजे गोलीबारी हुई, जिसमें 3 छात्रों की जान चली गई और कई अन्य घायल हो गए। इस हमले ने पूरी दुनिया में बच्चों की सुरक्षा और मानसिक स्वास्थ्य को लेकर एक बार फिर गंभीर चिंता बढ़ा दी है।
पुलिस की जांच में पता चला है कि इस वारदात के पीछे स्कूल में होने वाली बुलिंग यानी आपसी झगड़ा और मानसिक तनाव था। हमले के आरोपी दो छात्र हैं जिनकी उम्र 14 और 15 साल है। दोनों को गिरफ्तार कर लिया गया है। बताया गया है कि आरोपियों में से एक छात्र पढ़ाई में कमजोर था और काफी शांत स्वभाव का था, जिसके कारण वह एक साल पीछे रह गया था।
हैरानी की बात यह है कि इन नाबालिग छात्रों के पास 9mm Glock पिस्टल और .38 कैलिबर रिवॉल्वर जैसे हथियार थे। जांच में सामने आया कि एक पिस्टल आरोपी की चाची की थी, जो कि एक पुलिस अधिकारी हैं। दूसरी रिवॉल्वर एक सिक्योरिटी एजेंसी की थी। मौके से पुलिस को करीब 40 खाली कारतूस मिले हैं।
इस घटना के बाद राष्ट्रपति Ferdinand Marcos Jr. ने मामले की पूरी जांच के आदेश दिए हैं और सभी सार्वजनिक स्थानों, खासकर स्कूलों में सुरक्षा बढ़ाने को कहा है। शिक्षा विभाग (DepEd) ने इसे हाई अलर्ट स्थिति माना है और ताक्लोबन सिटी के सभी सरकारी स्कूलों में फिलहाल छुट्टियां घोषित कर दी हैं।
फिलीपींस के कई सीनेटरों ने इस घटना पर दुख जताया है और कैंपस सुरक्षा को सख्त करने की मांग की है। उन्होंने कहा कि बच्चों में बढ़ती हिंसा और मानसिक समस्याओं को घर और स्कूल दोनों स्तर पर हल करना होगा। फिलीपींस में हाल के दिनों में स्कूल हिंसा के कई मामले बढ़े हैं, जिसमें चाकूबाजी की घटनाएं भी शामिल हैं। सरकार ने बच्चों की मानसिक मदद के लिए Kaagapay प्रोग्राम और अन्य साक्षरता अभियान शुरू किए हैं, लेकिन जमीनी स्तर पर अभी भी काफी चुनौतियां हैं।