Philippines में भारी बारिश और बाढ़ से तबाही, 13 लोगों की मौत और लाखों लोग बेघर

World : फिलीपींस में मानसून की भारी बारिश ने भारी तबाही मचाई है। देश के बड़े हिस्से में बाढ़ और लैंडस्लाइड (भूस्खलन) की वजह से कम से कम 13 लोगों की जान चली गई है। इस प्राकृतिक आपदा का असर इतना ज्यादा है कि करीब 13 लाख लो

World : फिलीपींस में मानसून की भारी बारिश ने भारी तबाही मचाई है। देश के बड़े हिस्से में बाढ़ और लैंडस्लाइड (भूस्खलन) की वजह से कम से कम 13 लोगों की जान चली गई है। इस प्राकृतिक आपदा का असर इतना ज्यादा है कि करीब 13 लाख लोग इससे प्रभावित हुए हैं और हजारों लोगों को सुरक्षित जगहों पर पहुँचाया गया है।

मौसम विभाग PAGASA के मुताबिक, दक्षिण-पश्चिम मानसून जिसे स्थानीय भाषा में ‘Habagat’ कहा जाता है, उसके तेज होने से यह स्थिति बनी है। इसमें टाइफून डॉल्फिन, उष्णकटिबंधीय चक्रवात कुजीरा, लुइस और ट्रॉपिकल स्टॉर्म मेममय ने भी आग में घी का काम किया है। इस वजह से लूजोन और पश्चिमी विसायास के कई इलाकों में भारी बारिश हो रही है।

बागुइयो शहर में लैंडस्लाइड की एक बड़ी घटना हुई जहाँ कई घर दब गए, जिसमें 4 लोगों की मौत हो गई और 6 लोग अब भी लापता हैं। कुल मिलाकर 8 लोग लापता बताए जा रहे हैं और करीब 13 लोग घायल हुए हैं। मौतों के कारणों में भूस्खलन, गिरते पेड़, करंट लगना और डूबना शामिल है। लगभग 98,000 लोगों को अपने घरों से निकलना पड़ा है, जिनमें से 32,800 से ज्यादा लोग राहत शिविरों में रह रहे हैं।

हालात की गंभीरता को देखते हुए राष्ट्रपति फर्डिनेंड मार्कोस जूनियर ने मेट्रो मनीला और एक दर्जन से ज्यादा प्रांतों में सरकारी कर्मचारियों के लिए वर्क-फ्रॉम-होम और स्कूलों के लिए वैकल्पिक पढ़ाई के आदेश दिए हैं। बचाव कार्य के लिए फिलीपीन नेशनल पुलिस (PNP) ने अब तक 800 जवान तैनात किए हैं और 10,000 और जवान स्टैंडबाय पर रखे गए हैं।

प्रभावित क्षेत्र और विवरण जानकारी
कुल मौतें 12 से 13 लोग
प्रभावित निवासी लगभग 13 लाख
विस्थापित लोग करीब 98,000
मुख्य प्रभावित इलाके मेट्रो मनीला, लूजोन, इलोकोस सुर, ला यूनियन, बेंगुएट
अलर्ट स्टेटस इलोकोस क्षेत्र में ‘रेड अलर्ट’
मौसम अनुमान गुरुवार (13 अगस्त) तक भारी बारिश की संभावना