Philippines में पहले सूखा और अब भारी बाढ़, फसलों की बर्बादी से किसान परेशान

World : फिलीपींस के किसान इन दिनों बहुत बड़ी मुसीबत से जूझ रहे हैं। जो किसान अपनी फसलों को बचाने के लिए बारिश का इंतजार कर रहे थे, अब वही भारी मानसूनी बारिश और तूफान उनके खेतों को डुबो रहे हैं। नदियों का जलस्तर बढ़ने और

World : फिलीपींस के किसान इन दिनों बहुत बड़ी मुसीबत से जूझ रहे हैं। जो किसान अपनी फसलों को बचाने के लिए बारिश का इंतजार कर रहे थे, अब वही भारी मानसूनी बारिश और तूफान उनके खेतों को डुबो रहे हैं। नदियों का जलस्तर बढ़ने और बांधों के ओवरफ्लो होने से फसलों के नुकसान का खतरा और ज्यादा बढ़ गया है।

हालिया रिपोर्ट के मुताबिक, ट्रॉपिकल साइक्लोन लुइस और मेमे के साथ दक्षिण-पश्चिम मानसून की वजह से वहां भारी तबाही हुई है। 7 अगस्त 2026 को उत्तरी और मध्य लुजोन के सूखा प्रभावित इलाकों में सिर्फ दो दिनों में एक हफ्ते जितनी बारिश हो गई, जिससे बाढ़ और भूस्खलन की स्थिति बन गई।

कृषि विभाग (DA) ने 10 अगस्त 2026 को बताया कि इन मौसम प्रणालियों की वजह से करीब 135.3 मिलियन पेसो का कृषि नुकसान हुआ है। इससे पांच क्षेत्रों के 6,010 किसान और 4,516 हेक्टेयर farmland प्रभावित हुए हैं। कृषि सचिव फ्रांसिस्को टियू लॉरेल जूनियर ने अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि प्रभावित किसानों को बीमा और क्रेडिट सहायता जल्द से जल्द उपलब्ध कराई जाए ताकि वे दोबारा खड़े हो सकें।

नेशनल डिजास्टर रिस्क रिडक्शन एंड मैनेजमेंट काउंसिल (NDRRMC) के अनुसार, मानसून और चक्रवातों के combined असर से करीब 7.52 लाख लोग प्रभावित हुए हैं। वहीं PAGASA ने चेतावनी दी है कि लुजोन के कुछ हिस्सों में 11 अगस्त तक भारी बारिश जारी रह सकती है क्योंकि प्रशांत महासागर में तीन और ट्रॉपिकल स्टॉर्म सिस्टम सक्रिय हैं जो मानसून बादलों को फिलीपींस की तरफ खींच रहे हैं।

किसानों की मदद के लिए सरकार ने कई कदम उठाए हैं। DA ने बीज वितरण के लिए 106.5 मिलियन पेसो की सहायता तैयार की है, जिसमें चावल, मक्का और सब्जियों के बीज शामिल हैं। पशुपालकों के लिए दवाइयां और चारा भी दिया जाएगा। इसके अलावा, एग्रीकल्चर क्रेडिट पॉलिसी काउंसिल (ACPC) के जरिए किसानों को बिना ब्याज के 25,000 पेसो तक का SURE लोन दिया जा रहा है, जिसे तीन साल में चुकाया जा सकता है।