Philippines में 5.8 तीव्रता का भूकंप, समुद्र के पास था केंद्र, PHIVOLCS ने जताया राहत

World : फिलीपींस के दक्षिणी हिस्से में सोमवार को एक जोरदार भूकंप महसूस किया गया। रिक्टर स्केल पर इसकी तीव्रता 5.8 मापी गई। यह भूकंप समुद्र के पास आया था, जिससे तटीय इलाकों में हलचल महसूस हुई। जानकारी के मुताबिक, इस भूकंप

World : फिलीपींस के दक्षिणी हिस्से में सोमवार को एक जोरदार भूकंप महसूस किया गया। रिक्टर स्केल पर इसकी तीव्रता 5.8 मापी गई। यह भूकंप समुद्र के पास आया था, जिससे तटीय इलाकों में हलचल महसूस हुई।

जानकारी के मुताबिक, इस भूकंप का केंद्र Balut Island के पास था और इसकी गहराई जमीन से करीब 10 किलोमीटर नीचे थी। यह घटना 6 जुलाई 2026 को दर्ज की गई। भूकंप आने के बाद स्थानीय लोग सहम गए थे, क्योंकि इस इलाके में पहले भी कई शक्तिशाली भूकंप आ चुके हैं।

Philippine Institute of Volcanology and Seismology (PHIVOLCS) ने आधिकारिक बयान जारी कर लोगों को भरोसा दिलाया है। संस्था ने कहा कि इस झटके से किसी तरह के नुकसान की खबर नहीं है और आने वाले समय में और आफ्टरशॉक्स (Aftershocks) आने की भी उम्मीद नहीं है।