Philippines में राष्ट्रपति के संबोधन से पहले धमाका, Senate के पास मिला संदिग्ध बम

World : फिलीपींस की राजधानी मनीला में सोमवार को उस वक्त हड़कंप मच गया जब डिपार्टमेंट ऑफ जस्टिस (DOJ) के गेट के पास एक होममेड बम ब्लास्ट हुआ। यह घटना राष्ट्रपति Ferdinand Marcos Jr. के पांचवें ‘स्टेट ऑफ द नेशन एड्रे

World : फिलीपींस की राजधानी मनीला में सोमवार को उस वक्त हड़कंप मच गया जब डिपार्टमेंट ऑफ जस्टिस (DOJ) के गेट के पास एक होममेड बम ब्लास्ट हुआ। यह घटना राष्ट्रपति Ferdinand Marcos Jr. के पांचवें ‘स्टेट ऑफ द नेशन एड्रेस’ (SONA) से कुछ घंटे पहले हुई। राहत की बात यह रही कि इस धमाके में कोई घायल नहीं हुआ।

जस्टिस डिपार्टमेंट में हुए धमाके के कुछ ही घंटों बाद, सुबह करीब 8:15 बजे Senate के पास Diokno Boulevard पर एक और संदिग्ध विस्फोटक उपकरण (IED) मिला। एक टोइंग सर्विस कंपनी के कर्मचारी ने इस संदिग्ध चीज को देखा और तुरंत इसकी सूचना पुलिस को दी। PNP की बम निरोधक टीम (EOD Unit) ने मौके पर पहुंचकर इस उपकरण को सुरक्षित तरीके से नष्ट कर दिया।

जांच में पता चला कि Senate के पास मिले बम में 9V बैटरी, ब्लास्टिंग कैप, एक घड़ी और भूरे रंग के पाउडर से भरा प्लास्टिक जार था। PNP चीफ Gen. Jose Melencio Nartatez Jr. ने बताया कि इन दोनों घटनाओं के आपस में जुड़े होने की पूरी संभावना है और इसकी गहराई से जांच की जा रही है।

इस सुरक्षा चूक के बाद Malacañang ने पूरे शहर में सुरक्षा कड़ी करने के निर्देश दिए हैं। राष्ट्रपति की सुरक्षा के लिए मेट्रो मनीला में 20,000 से ज्यादा पुलिसकर्मियों को तैनात किया गया है। DOJ ने पुष्टि की है कि फिलहाल स्थिति नियंत्रण में है और सीसीटीवी फुटेज के जरिए आरोपियों की पहचान करने की कोशिश की जा रही है।