Petrol Diesel Price Today: दिल्ली और लखनऊ में दाम स्थिर, लेकिन पटना में महंगी हुई पेट्रोल-डीजल

Finance: देश की तेल कंपनियों ने रविवार 12 जुलाई 2026 को पेट्रोल और डीजल के नए रेट जारी कर दिए हैं। दिल्ली और लखनऊ जैसे बड़े शहरों में कीमतों में कोई बदलाव नहीं हुआ है, लेकिन बिहार की राजधानी पटना के लोगों की जेब पर बोझ ब

Finance: देश की तेल कंपनियों ने रविवार 12 जुलाई 2026 को पेट्रोल और डीजल के नए रेट जारी कर दिए हैं। दिल्ली और लखनऊ जैसे बड़े शहरों में कीमतों में कोई बदलाव नहीं हुआ है, लेकिन बिहार की राजधानी पटना के लोगों की जेब पर बोझ बढ़ गया है। पेट्रोल और डीजल की ये कीमतें हर सुबह 6 बजे तय की जाती हैं, जो अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल के दाम और डॉलर के मुकाबले रुपये की कीमत पर निर्भर करती हैं।

तेल विपणन कंपनियों (OMCs) के मुताबिक, ज्यादातर राज्यों में दरें पुराने स्तर पर ही बनी हुई हैं। हालांकि, पटना में पेट्रोल की कीमत 56 पैसे प्रति लीटर और डीजल की कीमत 55 पैसे प्रति लीटर बढ़ गई है। कीमतों में इस अंतर की मुख्य वजह केंद्र सरकार का उत्पाद शुल्क और अलग-अलग राज्य सरकारों द्वारा लगाया जाने वाला VAT या बिक्री कर है। पेट्रोलियम मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने पहले बताया था कि कच्चे तेल की कीमतों में उछाल और अंडर-रिकवरी की वजह से तेल कंपनियों को काफी नुकसान उठाना पड़ा था।

आज के ताजा रेट्स इस प्रकार हैं:

शहर पेट्रोल (प्रति लीटर) डीजल (प्रति लीटर)
दिल्ली ₹102.12 ₹95.20
लखनऊ ₹101.86 ₹95.36
पटना ₹113.93 ₹99.36
मुंबई ₹111.21 ₹97.83
चेन्नई ₹107.76 ₹99.55
कोलकाता ₹113.51 ₹99.82