Andhra Pradesh के Deputy CM Pawan Kalyan की मुंबई में सर्जरी, CM Chandrababu Naidu ने अस्पताल जाकर जाना हाल

Andhra Pradesh: आंध्र प्रदेश के डिप्टी सीएम और मशहूर अभिनेता Pawan Kalyan की मुंबई के Kokilaben Dhirubhai Ambani Hospital में दाहिने कंधे की सफल सर्जरी हुई है। ऑपरेशन के बाद मुख्यमंत्री N. Chandrababu Naidu ने रविवार को

Andhra Pradesh: आंध्र प्रदेश के डिप्टी सीएम और मशहूर अभिनेता Pawan Kalyan की मुंबई के Kokilaben Dhirubhai Ambani Hospital में दाहिने कंधे की सफल सर्जरी हुई है। ऑपरेशन के बाद मुख्यमंत्री N. Chandrababu Naidu ने रविवार को अस्पताल पहुंचकर उनका हाल-चाल जाना और उनके जल्द ठीक होने की कामना की।

Pawan Kalyan के कंधे की यह सर्जरी 11 जुलाई 2026 को हुई थी, जो करीब साढ़े तीन घंटे तक चली। दुनिया के मशहूर ऑर्थोपेडिक सर्जन Dr. Dinshaw Pardiwala ने इस ऑपरेशन को लीड किया। बताया गया है कि साल 2016 में उनके दोनों कंधों की मांसपेशियों में चोट लगी थी, जो समय के साथ और बढ़ गई थी। इस बार दाहिने कंधे के रोटेटर कफ इंजरी और हड्डी के फ्रैक्चर का इलाज किया गया है।

मुख्यमंत्री Naidu ने मीडिया को बताया कि सर्जरी सफल रही है और Pawan Kalyan की हालत अब स्थिर है। डॉक्टरों ने उन्हें पूरी तरह ठीक होने के लिए पर्याप्त आराम और करीब तीन हफ्ते तक फिजियोथेरेपी की सलाह दी है। उनके कंधे की पूरी कार्यक्षमता वापस आने में लगभग चार महीने का समय लग सकता है।

इस दौरान मुख्यमंत्री के साथ मंत्री Narayana, Anagani Satya Prasad, Nadendla Manohar और सांसद Lingamaneni Ramesh भी मौजूद थे। Pawan Kalyan की पत्नी Anna Konidala भी अस्पताल में उनके साथ रहीं। वहीं, आंध्र प्रदेश के राज्यपाल Justice (Retd.) S. Abdul Nazeer ने भी सोशल मीडिया के जरिए उनके जल्द स्वस्थ होने की कामना की है।

मेडिकल टीम के मुताबिक, बाएं कंधे में भी चोट है जिसकी सर्जरी करीब दो महीने बाद होगी। दोनों कंधों का ऑपरेशन एक साथ करना जोखिम भरा हो सकता था क्योंकि इससे दर्द बढ़ जाता। फिलहाल Jana Sena Party और डिप्टी सीएम के ऑफिस ने बयान जारी कर कहा है कि वह मेडिकल देखरेख में रिकवर कर रहे हैं और उनकी स्थिति अच्छी है।