Pawan Kalyan की मुंबई में सर्जरी के बाद छुट्टी, पत्नी ने डॉक्टरों का जताया आभार

Andhra Pradesh: आंध्र प्रदेश के डिप्टी सीएम और जन सेना पार्टी के चीफ Pawan Kalyan को मुंबई के अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है। उन्हें कंधे की समस्या के कारण करीब साढ़े तीन घंटे तक सर्जरी से गुजरना पड़ा। बुधवार को डॉक्टरों

Andhra Pradesh: आंध्र प्रदेश के डिप्टी सीएम और जन सेना पार्टी के चीफ Pawan Kalyan को मुंबई के अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है। उन्हें कंधे की समस्या के कारण करीब साढ़े तीन घंटे तक सर्जरी से गुजरना पड़ा। बुधवार को डॉक्टरों ने उन्हें ऑब्जर्वेशन के बाद घर जाने की अनुमति दी।

Pawan Kalyan को मुंबई के Kokilaben Dhirubhai Ambani Hospital में भर्ती कराया गया था। उनके दाहिने कंधे की rotator cuff मांसपेशी में गंभीर चोट थी, जिसकी सर्जरी मशहूर ऑर्थोपेडिक सर्जन Dr. Dinshaw Pardiwala की टीम ने की। ऑपरेशन के दौरान डॉक्टरों को उनके कंधे में एक avulsion fracture भी मिला। जन सेना पार्टी के मुताबिक, पवन कल्याण 2016 से अपने दोनों कंधों में चोट की समस्या से जूझ रहे थे, जो उनके व्यस्त शेड्यूल की वजह से और बढ़ गई थी।

उनकी पत्नी Anna Lezhneva ने इंस्टाग्राम पोस्ट के जरिए मेडिकल टीम का शुक्रिया अदा किया। उन्होंने डॉक्टरों की कुशलता, पेशेवर अंदाज और देखभाल के लिए आभार जताया। अस्पताल में भर्ती रहने के दौरान आंध्र प्रदेश के सीएम N. Chandrababu Naidu और महाराष्ट्र के सीएम Devendra Fadnavis ने उनसे मुलाकात की और उनके जल्द ठीक होने की कामना की।

डॉक्टरों ने उन्हें तीन हफ्ते तक पूरी तरह बेड रेस्ट पर रहने और उसके बाद फिजियोथेरेपी लेने की सलाह दी है। उम्मीद है कि ऑपरेशन वाले कंधे को पूरी तरह ठीक होने में करीब चार महीने लगेंगे। उनके दूसरे कंधे की सर्जरी भी लगभग दो महीने बाद होने की संभावना है। फिलहाल Pawan Kalyan अपने इलाज और रिकवरी के लिए हैदराबाद स्थित अपने घर लौट आए हैं और कुछ समय तक राजनीतिक गतिविधियों से दूर रहेंगे।