Patna में छात्रों के राजभवन मार्च पर बवाल, पुलिस ने वाटर कैनन और आंसू गैस के गोलों से किया सामना

Bihar/Patna: राजधानी पटना में छात्रों का राजभवन की तरफ मार्च निकालना भारी बवाल में बदल गया। प्रदर्शनकारियों को रोकने के लिए पुलिस को काफी मशक्कत करनी पड़ी, जिसके बाद मौके पर स्थिति तनावपूर्ण हो गई। छात्रों के मार्च को रो

Bihar/Patna: राजधानी पटना में छात्रों का राजभवन की तरफ मार्च निकालना भारी बवाल में बदल गया। प्रदर्शनकारियों को रोकने के लिए पुलिस को काफी मशक्कत करनी पड़ी, जिसके बाद मौके पर स्थिति तनावपूर्ण हो गई।

छात्रों के मार्च को रोकने के लिए पुलिस ने पहले वाटर कैनन का इस्तेमाल किया और फिर भीड़ को तितर-बितर करने के लिए आंसू गैस के गोले दागे। जब स्थिति काबू से बाहर होने लगी, तो पुलिस ने लाठीचार्ज भी किया। इस घटना के बाद इलाके में काफी अफरा-तफरी का माहौल रहा।