Patna में छात्र प्रदर्शन के दौरान पुलिस की कार्रवाई, IPS शैलजा ने चलाया अभियान, कई छात्र हिरासत में
Bihar/Patna: पटना के डाक बंगला चौराहे पर छात्रों के प्रदर्शन के दौरान माहौल तनावपूर्ण हो गया। पुलिस जवानों ने प्रदर्शनकारियों को हटाने के लिए डाक बंगला चौराहे से स्टेशन की तरफ दौड़ लगाई। इस पूरी कार्रवाई का नेतृत्व IPS श
Bihar/Patna: पटना के डाक बंगला चौराहे पर छात्रों के प्रदर्शन के दौरान माहौल तनावपूर्ण हो गया। पुलिस जवानों ने प्रदर्शनकारियों को हटाने के लिए डाक बंगला चौराहे से स्टेशन की तरफ दौड़ लगाई। इस पूरी कार्रवाई का नेतृत्व IPS शैलजा कर रही थीं, जिनके पीछे पुलिस बल तैनात था। इस दौरान पुलिस ने कई छात्रों को हिरासत में लिया है।
यह पूरा मामला 25 जुलाई 2026 को आयोजित ‘बिहार बंद’ से जुड़ा है, जिसे AISA और अन्य छात्र संगठनों ने बुलाया था। छात्र NEET पेपर लीक के विरोध में प्रदर्शन कर रहे हैं और केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग कर रहे हैं। पटना के रामगुलाम चौक पर कुछ छात्र मोबाइल टावर पर भी चढ़ गए थे, जिससे पुलिस प्रशासन में हड़कंप मच गया।
सुरक्षा के मद्देनजर पटना पुलिस ने सभी अधिकारियों और जवानों की छुट्टियां रद्द कर दी हैं। एसएसपी कार्तिकेय शर्मा ने बताया कि सोशल मीडिया के जरिए शांति भंग करने की कोशिश करने वाले 90 लोगों की पहचान की गई है और उन पर कार्रवाई चल रही है। पुलिस CCTV फुटेज और वीडियो के जरिए अन्य आरोपियों को भी खोज रही है।
दूसरी ओर, बिहार सरकार और DGP (ऑपरेशन्स) कुंदन कृष्णन ने पुलिस अधिकारियों को निर्देश दिया है कि वे छात्रों के साथ संवेदनशीलता और सहानुभूति से पेश आएं। सरकार ने स्पष्ट किया है कि किसी भी निर्दोष छात्र को परेशान न किया जाए। एहतियात के तौर पर 25 जुलाई को पटना के प्राइवेट स्कूल बंद रखने का आदेश दिया गया था। इस प्रदर्शन को लेकर CPI(ML) के नेताओं और रोहिणी आचार्य ने पुलिस की कार्रवाई की आलोचना की है।