Patna में आज छात्रों का बड़ा प्रदर्शन, गांधी मैदान में जुटेंगे लोग; पुलिस ने तैयारी तेज की
Bihar: दिल्ली के जंतर मंतर के बाद अब पटना की सड़कों पर छात्रों का प्रदर्शन होने जा रहा है। कॉकरोच जनता पार्टी के बैनर तले आज 24 जुलाई को पटना में छात्र प्रदर्शन का ऐलान किया गया है। पार्टी ने पोस्टर जारी कर पटना के सभी छ
Bihar: दिल्ली के जंतर मंतर के बाद अब पटना की सड़कों पर छात्रों का प्रदर्शन होने जा रहा है। कॉकरोच जनता पार्टी के बैनर तले आज 24 जुलाई को पटना में छात्र प्रदर्शन का ऐलान किया गया है। पार्टी ने पोस्टर जारी कर पटना के सभी छात्रों से सड़क पर उतरने की अपील की है और ‘पटना बंद’ का आह्वान किया है।
यह प्रदर्शन आज सुबह 10 बजे से गांधी मैदान में शुरू होगा। बता दें कि नीट परीक्षा के विरोध में देश के कई हिस्सों में आंदोलन चल रहे हैं, जिसकी आग अब बिहार तक पहुँच गई है। दिल्ली में चल रहे इस आंदोलन को कई विपक्षी नेताओं और सोशल एक्टिविस्ट का समर्थन भी मिल रहा है।
बीते 22 जुलाई को पटना में AISA द्वारा बुलाए गए प्रदर्शन के दौरान काफी हंगामा हुआ था। उस दौरान तोड़-फोड़ की खबरें आईं और भीड़ में शामिल कुछ असामाजिक तत्वों ने उत्पात मचाया था, जिसके बाद पुलिस को वाटर कैनन और आंसू गैस के गोलों का इस्तेमाल करना पड़ा था। कई लोगों को गिरफ्तार भी किया गया था।
पिछले दिनों हुई हिंसा और पुलिस व मीडिया पर हुए हमलों को देखते हुए बिहार पुलिस इस बार पूरी तरह अलर्ट है। राज्य भर के पुलिसकर्मियों की छुट्टियां रद्द कर दी गई हैं। हर जिले के मुख्य इलाकों में भारी संख्या में पुलिस बल, रैपिड एक्शन फोर्स और वाटर कैनन तैनात किए गए हैं। पुलिस प्रशासन का कहना है कि आंदोलन के नाम पर किसी भी तरह के उपद्रव को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और असामाजिक तत्वों पर कड़ी नजर रखी जा रही है।