Patna में छात्रों का भारी बवाल, BJP की गाड़ियों पर पथराव और तोड़फोड़, कई हिरासत में
Bihar/Patna: राजधानी पटना में बुधवार को नीट पेपर लीक और प्रतियोगी परीक्षाओं में गड़बड़ी को लेकर छात्रों का गुस्सा फूट पड़ा। राजभवन मार्च निकाल रहे हजारों छात्रों और पुलिस के बीच हिंसक झड़प हुई, जिसमें बीजेपी के झंडे वाली
Bihar/Patna: राजधानी पटना में बुधवार को नीट पेपर लीक और प्रतियोगी परीक्षाओं में गड़बड़ी को लेकर छात्रों का गुस्सा फूट पड़ा। राजभवन मार्च निकाल रहे हजारों छात्रों और पुलिस के बीच हिंसक झड़प हुई, जिसमें बीजेपी के झंडे वाली गाड़ियों और अधिकारियों के वाहनों को निशाना बनाया गया। स्थिति को नियंत्रित करने के लिए पुलिस को काफी मशक्कत करनी पड़ी।
यह विरोध प्रदर्शन All India Students’ Association (AISA) के नेतृत्व में हुआ था। छात्र केंद्र सरकार के शिक्षा मंत्री Dharmendra Pradhan के इस्तीफे की मांग कर रहे थे। गांधी मैदान से राजभवन की ओर बढ़ रहे छात्रों को जब JP गोलंबर के पास पुलिस ने बैरिकेड लगाकर रोका, तो माहौल तनावपूर्ण हो गया। प्रदर्शनकारियों ने बैरिकेड तोड़ने की कोशिश की, जिसके बाद पुलिस ने भीड़ को हटाने के लिए वाटर कैनन, आंसू गैस और लाठीचार्ज का सहारा लिया।
इस हंगामे के दौरान छात्रों ने बीजेपी के झंडे लगी Fortuner गाड़ियों पर पथराव किया और उनके शीशे तोड़ दिए। इतना ही नहीं, पटना IG के एस्कॉर्ट वाहन पर भी हमला हुआ और उसके शीशे चकनाचूर हो गए। रास्ते में लगे बीजेपी के पोस्टर भी फाड़े गए। पुलिस प्रशासन ने स्थिति बिगड़ते देख सभी प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लेने का आदेश दिया।
दूसरी तरफ, CPI(ML) Liberation के विधायक संदीप सौरव, जो इस प्रदर्शन का नेतृत्व कर रहे थे, ने कहा कि प्रदर्शन में कुछ असामाजिक तत्व घुस आए थे जिन्होंने पुलिस पर पत्थरबाजी की। इस हिंसा के दौरान कई पत्रकारों को भी चोटें आईं। वहीं, शहर के सदाकत आश्रम के बाहर बीजेपी और कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बीच भी अलग से टकराव हुआ, जिसमें लाठी और पत्थर चले। इस पूरे बवाल की वजह से गांधी मैदान और आसपास के इलाकों में भारी ट्रैफिक जाम रहा, जिससे आम लोगों को काफी परेशानी हुई।