Patna में छात्रों का भारी हंगामा, BJP नेता की गाड़ी में तोड़फोड़ और चालक की पिटाई
Bihar/Patna: राजधानी पटना में छात्रों के प्रदर्शन के दौरान माहौल तनावपूर्ण हो गया। विकास भवन के सामने प्रदर्शन कर रहे छात्रों ने भाजपा के जिला उपाध्यक्ष (ग्रामीण) संजय यादव की गाड़ी में जमकर तोड़फोड़ की। इस दौरान गाड़ी म
Bihar/Patna: राजधानी पटना में छात्रों के प्रदर्शन के दौरान माहौल तनावपूर्ण हो गया। विकास भवन के सामने प्रदर्शन कर रहे छात्रों ने भाजपा के जिला उपाध्यक्ष (ग्रामीण) संजय यादव की गाड़ी में जमकर तोड़फोड़ की। इस दौरान गाड़ी में मौजूद उनके चालक और एक अन्य व्यक्ति के साथ मारपीट भी की गई।
यह पूरी घटना उस समय हुई जब पटना यूनिवर्सिटी एक्ट 1976 को खत्म करने की संभावना और यूनिवर्सिटी की स्वायत्तता को बचाने की मांग को लेकर शहर में व्यापक विरोध प्रदर्शन चल रहा था। All India Students’ Association (AISA) और अन्य छात्र, शिक्षक और कर्मचारी संगठनों ने राजभवन तक मार्च निकालने की योजना बनाई थी।
इसी विरोध प्रदर्शन के बीच विकास भवन के पास यह हिंसक झड़प हुई। शहर के अन्य हिस्सों में भी छात्रों का प्रदर्शन जारी रहा, जहां मुख्यमंत्री आवास की ओर बढ़ने की कोशिश करने वाले छात्रों पर पुलिस ने लाठीचार्ज भी किया। पुलिस ने स्थिति को नियंत्रित करने के लिए हस्तक्षेप किया, लेकिन छात्रों ने अपनी मांगों पर अड़े रहकर विरोध जारी रखा।