Patna के सेंट माइकल स्कूल के छात्र के अपहरण की खबर, पुलिस जांच में खुलासा; जूनियर छात्रों से हुआ था विवाद
Patna: राजधानी पटना के दीघा थाना क्षेत्र में सेंट माइकल स्कूल के एक छात्र के कथित अपहरण की खबर से हड़कंप मच गया था। पुलिस ने मामले की तेजी से जांच की और छात्र को सुरक्षित बरामद कर लिया है। शुरुआती सूचना में इसे किडनैपिंग
Patna: राजधानी पटना के दीघा थाना क्षेत्र में सेंट माइकल स्कूल के एक छात्र के कथित अपहरण की खबर से हड़कंप मच गया था। पुलिस ने मामले की तेजी से जांच की और छात्र को सुरक्षित बरामद कर लिया है। शुरुआती सूचना में इसे किडनैपिंग बताया गया था, लेकिन जांच के बाद मामला छात्रों के बीच आपसी विवाद का निकला।
पुलिस के मुताबिक, यह पूरा मामला सीनियर और जूनियर छात्रों के बीच हुई कहासुनी से जुड़ा है। 17 साल का एक सीनियर छात्र, जो अपनी मार्कशीट लेने स्कूल आया था, उसका कुछ जूनियर छात्रों से विवाद हो गया। इसके बाद 10वीं कक्षा के चार जूनियर छात्र उसे जबरन एक काली Scorpio गाड़ी में डालकर ले गए।
ASP Krishna Murari Prasad ने बताया कि जूनियर छात्रों ने सीनियर छात्र को एक अनजान जगह पर ले जाकर उसके साथ मारपीट की और बाद में उसे वापस स्कूल के गेट पर छोड़ दिया। पुलिस ने घटना में इस्तेमाल की गई Scorpio गाड़ी को जब्त कर लिया है।
फिलहाल इस मामले में छात्र के पिता की ओर से कोई औपचारिक FIR दर्ज नहीं कराई गई है। पुलिस स्कूल परिसर और आसपास के CCTV फुटेज खंगाल रही है। साथ ही स्कूल प्रशासन से भी इस विवाद के बारे में पूछताछ की जाएगी ताकि पूरी सच्चाई सामने आ सके।