Patna में सड़क हादसे के बाद भारी बवाल, गुस्साए लोगों ने फूंके वाहन और पुलिस की गाड़ियां
Patna: बिहार की राजधानी पटना में शुक्रवार सुबह एक सड़क हादसे ने हिंसक रूप ले लिया। एक तेज रफ्तार बस की टक्कर से 26 साल के मनीष कुमार की मौत हो गई, जिसके बाद स्थानीय लोगों का गुस्सा फूट पड़ा। आक्रोशित भीड़ ने सड़क पर उतरक
Patna: बिहार की राजधानी पटना में शुक्रवार सुबह एक सड़क हादसे ने हिंसक रूप ले लिया। एक तेज रफ्तार बस की टक्कर से 26 साल के मनीष कुमार की मौत हो गई, जिसके बाद स्थानीय लोगों का गुस्सा फूट पड़ा। आक्रोशित भीड़ ने सड़क पर उतरकर जमकर उत्पात मचाया और कई वाहनों को आग के हवाले कर दिया।
यह पूरी घटना पटना के अगमकुआं थाना क्षेत्र के जीरो माइल, पहाड़ी इलाके में एनएच-30 पर हुई। हादसे के बाद भीड़ इतनी उग्र हो गई कि उन्होंने दुर्घटनाग्रस्त बस के साथ-साथ पुलिस की तीन जीप और अन्य सरकारी वाहनों को भी फूंक डाला। इस हंगामे में निजी बसों, ट्रकों और मोटरसाइकिलों सहित करीब 10 वाहनों को आग लगाई गई। भीड़ ने एक ट्रैफिक पुलिस चौकी को भी निशाना बनाया और उसे जला दिया।
बवाल के कारण नेशनल हाईवे-30 पर करीब 10 किलोमीटर लंबा जाम लग गया, जिससे आम लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। हालात इतने खराब थे कि प्रदर्शनकारियों ने आग बुझाने आई दमकल विभाग की टीमों को भी मौके पर पहुंचने से रोक दिया। इस बीच, घटना की रिपोर्टिंग कर रहे कुछ पत्रकारों के साथ भी मारपीट की खबरें आई हैं।
पटना सिटी एएसपी राजकिशोर सिंह ने युवक की मौत की पुष्टि की है। स्थिति को संभालने के लिए करीब 9 थानों की पुलिस फोर्स तैनात की गई है। पुलिस अब सीसीटीवी फुटेज के जरिए उन लोगों की पहचान कर रही है जिन्होंने आगजनी और हिंसा की। प्रशासन फिलहाल नुकसान का आकलन कर रहा है और इलाके में शांति बनाए रखने की कोशिश की जा रही है।