Patna में बंटी यादव हत्याकांड: लापरवाही पर 3 ASI समेत 4 पुलिसकर्मी निलंबित, SP ने की कार्रवाई

Bihar/Patna: पटना पुलिस ने बंटी यादव अपहरण और हत्याकांड में बड़ी कार्रवाई की है। ड्यूटी में लापरवाही बरतने के आरोप में तीन सहायक अवर निरीक्षक (ASI) और एक होमगार्ड जवान को सस्पेंड कर दिया गया है। यह कदम पटना सिटी एसपी (से

Bihar/Patna: पटना पुलिस ने बंटी यादव अपहरण और हत्याकांड में बड़ी कार्रवाई की है। ड्यूटी में लापरवाही बरतने के आरोप में तीन सहायक अवर निरीक्षक (ASI) और एक होमगार्ड जवान को सस्पेंड कर दिया गया है। यह कदम पटना सिटी एसपी (सेंट्रल) ममता कल्याणी ने विभागीय जांच के बाद उठाया है।

जानकारी के मुताबिक, 6 जुलाई 2026 की रात जब बंटी यादव का अपहरण हुआ, तब ये पुलिसकर्मी पटना जंक्शन स्थित टीओपी से महज 100 मीटर की दूरी पर तैनात थे। आरोप है कि इतनी करीब होने के बावजूद उन्हें वारदात की खबर नहीं लगी और उन्होंने समय पर कोई एक्शन नहीं लिया। इस उदासीनता और अनुशासनहीनता के कारण ही अब इन पर कार्रवाई की गई है।

निलंबित पुलिसकर्मियों में एएसआई प्रवीण कुमार पंकज, एएसआई अवधेश कुमार, एएसआई वीर बहादुर सिंह और होमगार्ड जवान सुदर्शन प्रसाद शामिल हैं। इन सभी को तीन दिनों के भीतर अपना लिखित जवाब देने को कहा गया है। सस्पेंशन के दौरान इनका मुख्यालय नवीन पुलिस केंद्र, पटना तय किया गया है।

इस पूरे मामले की बात करें तो 6 जुलाई को बंटी यादव का अपहरण हुआ था और 11 जुलाई को उनका शव अथमलगोला इलाके से मिला था। पुलिस जांच में पता चला कि अवैध शराब की कमाई में हिस्सेदारी के विवाद के कारण यह हत्या की गई। बंटी यादव इलाके में चल रहे देह व्यापार का विरोध भी कर रहे थे, जिसकी वजह से उनका रवीश उर्फ बीसी नाम के व्यक्ति से विवाद था।

इस मामले में पुलिस अब तक रोहित कुमार, बजरंगी कुमार, रवि कुमार, रौशन कुमार और अजीत कुमार सहनी समेत पांच लोगों को गिरफ्तार कर चुकी है। मुख्य साजिशकर्ता और कुछ अन्य आरोपी अब भी फरार हैं, जिनकी तलाश में छापेमारी जारी है।