Patna में पुलिस चेकिंग देख Rapido कैब से कूदा यात्री, सूटकेस से निकली विदेशी शराब
Bihar/Patna: पटना के जंक्शन गोलंबर के पास पुलिस की चेकिंग के दौरान एक अजीब मामला सामने आया। यहाँ एक Rapido कैब को जब पुलिस ने रोका, तो उसमें बैठा यात्री घबरा गया और चलती गाड़ी से कूदकर फरार हो गया। यात्री के भागने के बाद
Bihar/Patna: पटना के जंक्शन गोलंबर के पास पुलिस की चेकिंग के दौरान एक अजीब मामला सामने आया। यहाँ एक Rapido कैब को जब पुलिस ने रोका, तो उसमें बैठा यात्री घबरा गया और चलती गाड़ी से कूदकर फरार हो गया। यात्री के भागने के बाद जब पुलिस ने गाड़ी की डिक्की की तलाशी ली, तो वहां रखे एक सूटकेस से भारी मात्रा में विदेशी शराब बरामद हुई।
पुलिस ने मौके से शराब को जब्त कर लिया है। इस मामले में Rapido ड्राइवर को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई। जांच के बाद पुलिस ने पाया कि ड्राइवर को सूटकेस के अंदर रखी शराब के बारे में कोई जानकारी नहीं थी, जिसके बाद उसे छोड़ दिया गया।
कोतवाली पुलिस स्टेशन में इस घटना को लेकर FIR दर्ज कर ली गई है। पुलिस अब उस फरार तस्कर की तलाश कर रही है। जांच टीम उस मोबाइल नंबर के जरिए आरोपी की पहचान करने की कोशिश कर रही है, जिससे Rapido राइड बुक की गई थी। पुलिस का कहना है कि जांच पूरी होने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।